OnePlus 16 सीरीज में Pro या Ultra मॉडल हो सकता है लॉन्च, नया अपडेट आया सामने

OnePlus 15 के लॉन्च के बाद अब OnePlus 16 को लेकर शुरुआती चर्चाएं होने लगी हैं। नए लीक के मुताबिक कंपनी अपनी नंबर सीरीज में OnePlus 16 Pro मॉडल पेश कर सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि नया OnePlus 16 Ultra वैरियंट भी लॉन्च हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह OnePlus के फ्लैगशिप पैटर्न में बड़ा बदलाव होगा। आइए, आगे लेटेस्ट अपडेट की डिटेल्स जानते हैं।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर OnePlusClub नाम के हैंडल से यह नई जानकारी दी गई है। यहां से पहले भी OnePlus से जुड़ी जानकारियां शेयर की जा चुकी हैं। लीक के अनुसार OnePlus 16 लाइनअप में स्टैंडर्ड मॉडल के ऊपर प्रीमियम वैरियंट शामिल हो सकता है, जिसका लॉन्च टाइमलाइन 2026 के आख़िर में बताया गया है। यह फोन एक “ऑल-राउंडर” फ्लैगशिप के तौर पर पोजिशन किया जा सकता है, यानी परफॉरमेंस के साथ-साथ कैमरा, डिस्प्ले और ओवरऑल फीचर्स पर भी कई बड़े अपग्रेड संभव हैं।
यह सोच OnePlus 15 से अलग हो सकती है। जहां इसमें कंपनी ने परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ पर ज्यादा फोकस किया है। जबकि कुछ अन्य चीजों में कटौती देखने को मिली है। चीन में इस स्ट्रैटेजी से फोन की कीमत कम रखने में मदद मिली है, लेकिन लंबे समय से OnePlus को फॉलो करने वाले कई ग्राहक इससे खुश नहीं हैं।
After four years, we may finally get a Pro model 🤞🏻
It seems OnePlus has taken user feedback and is set to release an all-rounder this year.
However, it’s still unclear whether it will be called OnePlus 16 Pro or OnePlus 16 Ultra. pic.twitter.com/OzJvgOys4C
— OnePlus Club (@OnePlusClub) January 5, 2026
बता दें कि OnePlus ने आखिरी बार अपनी नंबर सीरीज में OnePlus 10 Pro को 2022 में लॉन्च किया था। इसके बाद से कंपनी हर साल सिर्फ एक मेन फ्लैगशिप मॉडल लाती आई है। ऐसे में Pro या Ultra मॉडल की वापसी यूजर्स के लिए खास हो सकती है। वो भी उनके लिए जो ज्यादा प्रीमियम और बड़े अपग्रेड की तलाश में हैं।
बेस OnePlus 16 को लेकर भी कुछ लीक सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि इन स्पेसिफिकेशंस की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यदि कंपनी सच में Pro या Ultra वैरियंट लाती है, तो कैमरा सेक्शन में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जैसे बड़ा मेन सेंसर और ज्यादा पावरफुल टेलीफोटो कैमरा, जो कैमरा लवर्स को और आकर्षित कर सकता है।
OnePlus 16 Pro या Ultra उन यूजर्स के लिए हो सकता है, जो प्रीमियम फ्लैगशिप फोन में किसी भी तरह का समझौता नहीं चाहते हैं। हालांकि अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं।
यदि आप OnePlus का अगला फ्लैगशिप खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें अब तक का सबसे प्रीमियम अनुभव मिले तो इसके लिए लंबा वेट करना होगा। हम आपको आगे भी इससे जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।