OnePlus 16T की डिटेल्स लीक, मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/oneplus-15t-china-launch-7500mah-battery-165hz-display-snapdragon-8-elite-gen-5.jpg

वनप्लस अपने अगले कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी फिलहाल OnePlus 15s लेकर नहीं आएगी। वहीँ, चीन के लिए एक नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 16T लॉन्च हो सकता है। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले नए लीक में इसके प्रोसेसर और डिस्प्ले से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह फोन OnePlus 15T का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिसे इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 16T स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर OnePlus 16T की जानकारी शेयर की है। बताया गया है कि OnePlus एक नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है। हालांकि पोस्ट में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन उम्मीद है इसे 16T नाम से लाया जा सकता है।

लीक के अनुसार, आगामी OnePlus 16T स्मार्टफोन में Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह चिपसेट एडवांस्ड 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। इसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 16T में लगभग 6.3-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट हो सकता है। यह डिस्प्ले OnePlus 15T की तरह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप एक्सपीरियंस दे सकता है। वहीं, फिलहाल फोन के कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है।

कब हो सकता है लॉन्च?

OnePlus 15T को चीन में मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 16T भी अगले साल इसी समय के आसपास चीन के बाजार में आ सकता है। बता दें कि इससे पहले उम्मीद थी कि OnePlus 15T को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s नाम से लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी ने फिलहाल इसके ग्लोबल लॉन्च को टाल दिया है।

OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस

पूर्व मॉडल की बात करें तो OnePlus 15T में 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही IP66, IP68, IP69 तथा IP69K डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15T में 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7,500mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

आखिर में आपको बताते चलें कि आगामी OnePlus 16T को लेकर फिलहाल सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं, लेकिन यदि यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो कंपनी एक बार फिर कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में वापसी कर सकती है। हमें आने वाले महीनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी और जानकारी भी मिल सकती हैं। 91मोबाइल्स पर हर अपडेट के लिए बने रहें।