4000 रुपये की छूट OnePlus Nord CE6 पर! सस्ता वनप्लस फोन डिस्काउंट के साथ कैसे और कहां से खरीदें, जानें यहां

OnePlus Nord CE6 5G फोन फोन मई महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जो 8000mAh battery, 80W फास्ट चार्जिंग, 144Hz AMOLED Display, 8GB RAM और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। लॉन्च के बाद कंपनी दो बार इस मोबाइल का प्राइस बढ़ा चुकी है। लेकिन अगर आप यह वनप्लस का 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इसे 4,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका आ रहा है। सस्ता वनप्लस फोन डिस्काउंट के साथ कैसे खरीदें, यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Nord CE6 पर ऑफर
OnePlus Nord CE6 5G फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। लेकिन बाद में इस मोबाइल पर प्राइस हाइक की मार पड़ी और इसका रेट बढ़कर 33,999 रुपये हो गया। लेकिन अब शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू होने वाली सेल में यह वनप्लस 5जी फोन सस्ते प्राइस पर खरीदने का मौका मिलेगा।
अमेजन प्राइम डे सेल में वनप्लस नोर्ड सीई6 को 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। यानी यह मोबाइल अपने सेलिंग प्राइस से 4,000 रुपये सस्ता बिकेगा। यह मोबाइल का ऑफर प्राइस होगा जो सभी डिस्काउंट और बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करने के बाद मिलेगा। देखा जाए तो मार्केट में आने के 2 महीने बाद यह OnePlus 5G फोन फिर से अपने लॉन्च प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। ये छूट Axis और SBI बैंक कार्ड्स पर मिलेगी।
अगर आप पहले Nord CE6 स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए थे तो, यह आपके लिए बेस्ट मौका साबित हो सकता है। बता दें कि Amazon Prime Day 4 जुलाई से शुरू होगी और 6 जुलाई तक ही चलेगी। इस बीच आप अपना फेवरेट फोन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वनप्लस 5जी फोन नोर्ड सीई6 को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए और डील की डिटेल्स आप (यहां क्लिक) कर जान सकते हैं।
OnePlus Nord CE6 स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी वाला फोन है जिसे IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग भी प्राप्त है।
OnePlus Nord CE6 एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5G फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वनप्लस फोन 11,36,527 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 जीपीयू मौजूद है।
हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरानफोन हीट ना हो इसके लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट में 33147mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। वनप्ल्स ने अपने फोन को RAM-Vita तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। यह तकनीक मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि Nord CE6 स्मार्टफोन 72 महीने तक बिना स्लो हुए स्मूथली काम कर सकता है।
OnePlus Nord CE 6 5G फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोर्ड सीई 6 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए नोर्ड सीई6 5जी फोन 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। साथ ही यह मोबाइल 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और Infrared blaster जैसे विकल्प दिए गए हैं।