OnePlus Ace 2 Pro का लॉन्च हुआ कंफर्म, पहली बार मिलेगा एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग स्पोर्ट

Join Us icon
Highlights

  • फोन सबसे पहले घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया जाएगा। 
  • इसका लॉन्च अगस्त 2023 में तय हो गया है।
  • यह मोबाइल सबसे शक्तिशाली वेपर चैम्बर तकनीक से लैस होगा।

वनप्लस ने अपनी ऐस सीरीज के विस्तार का ऐलान कर दिया है। इसमें नया OnePlus Ace 2 Pro अगले महीने अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की गई है। बता दें कि नए डिवाइस में दुनिया का पहला एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग सिस्टम मिलेगा। आइए, इस पोस्ट में नई तकनीक और मोबाइल की अन्य डिटेल जानते हैं।

OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च टाइम लाइन

वनप्लस ने घोषणा की है कि कंपनी अगस्त 2023 में वनप्लस ऐस 2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि तारीख अभी कंफर्म नहीं है लेकिन यह डिवाइस पहले या दूसरे हफ्ते में सबसे पहले घरेलू बाजार चीन में लॉन्च होगा। जिसके बाद फोन की एंट्री अन्य मार्केट में भी हो सकती है।

OnePlus Ace 2 Pro स्पेसिफिकेशंस (कंफर्म)

डिवाइस में पहली बार एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग सपोर्ट की सुविधा मिलने वाली है। कंपनी का दावा है कि एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग सबसे शक्तिशाली वेपर चैम्बर तकनीक है।

  • लॉन्च होने के बाद OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन में 9140mm² का वेपर चैंबर मिलेगा।
  • कंपनी का दावा है कि यह सबसे पावरफुल है। यानी कि यह 10,000 मिमी² तक पहुंचने वाला एकमात्र डिवाइस होगा।
  • स्मार्टफोन 3डी ग्रेड कूलिंग की सुविधा देने वाला पहला फोन बनेगा।
  • कंपनी के अनुसार इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन चिपसेट दिया जाएगा। यह 3.36GHz ओवरक्लॉक्ड स्पीड वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर हो सकता है।
  • कंपनी ने नई तकनीक वाले स्मार्टफोन का डेमो वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में बताया गया कि फोन में हाई सेटिंग्स पर जेनशिन इम्पैक्ट गेम खेला गया था।
  • जब इस तकनीक का नतीजा देखा गया तो सामने आया कि एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग से लैस स्मार्टफोन का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य फोन के मुकाबले 4.3 डिग्री कम था।

OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: OnePlus Ace 2 Pro में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5के रिजॉल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 जीपीयू दिया जा सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 16GB तक रैम+ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • कैमरा: डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें (OIS) ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का IMX890 प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में यह मोबाइल 5000mAh बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • अन्य: डिवाइस में डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ, वाईफाई, आईआर ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर जैसे कई फीचर्स होंगे।
  • OS: ओएस की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड होगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here