24GB RAM के साथ OnePlus Ace 2 Pro फोन AnTuTu साइट पर हुआ स्पॉट, नया रेंडर भी आया सामने

Join Us icon
Highlights

  • लिस्टिंग में ऐस 2 प्रो ने 1,733,703 अंक प्राप्त किए हैं।
  • फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ सामने आया है।
  • स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे कलर वैरियंट के साथ आ सकता है।

वनप्लस कंफर्म कर चुका है कि OnePlus Ace 2 Pro डिवाइस अगस्त के महीने में ही लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्च तारीख अभी भी तय नहीं है, लेकिन फोन को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। इसी बीच यह मोबाइल AnTuTu साइट पर स्पॉट किया गया है। साथ ही इसका एक नया प्रेस रेंडर भी सामने आया है। आइए, आगे इस बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।

वनप्लस ऐस 2 प्रो AnTuTu लिस्टिंग

  • वनप्लस ऐस 2 प्रो ने AnTuTu लिस्टिंग में 1,733,703 (1.7 मिलियन) अंक प्राप्त किए हैं।
  • यह भी सामने आया है कि फोन तगड़े क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ आ सकता है। इसमें शानदार ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 740 जीपीयू दिया जा सकता है।
  • इस साइट पर दी गई डिटेल के अनुसार फोन में 24GB LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज होगा।
  • लिस्टिंग में फोन के डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात भी सामने आई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 13 पर बेस्ड बताया गया है।

वनप्लस ऐस 2 प्रो प्रेस रेंडर

  • वनप्लस ऐस 2 प्रो के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही Slashleaks साइट पर इसका प्रेस रेंडर देखा गया है।
  • बताया गया है कि नया स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे कलर वैरियंट के साथ आएगा। इसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल भी नजर आता है। जो इसे पहले से बेहतर और प्रीमियम लुक दे रहा है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि कैमरा सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा स्पेक्स और ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है।

 

OnePlus Ace 2 Pro स्पेसिफिकेशंस (कंफर्म)

  • नए ऐस 2 प्रो में अब तक की पहली एयरोस्पेस-ग्रेड 3डी कूलिंग तकनीक मिलना तय हो चुका है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे शक्तिशाली वेपर चैम्बर टेक्नोलॉजी है।
  • OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन में 9140mm² का वेपर चैंबर होगा। यानी कि यह 10,000 मिमी² तक पहुंचने वाला एकमात्र मोबाइल बन जाएगा।
  • कंपनी के अनुसार इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन चिपसेट दिया जाएगा। यह 3.36GHz ओवरक्लॉक्ड स्पीड वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

वनप्लस ऐस 2 प्रो स्पेसिफिकेशन (संभावित)

  • डिस्प्ले: वनप्लस ऐस 2 प्रो में 6.74-इंच कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलने की डिटेल सामने आई है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में इसमें 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है।
  • कैमरा: वनप्लस ऐस 2 प्रो में OIS के साथ 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • बैटरी: वनप्लस ऐस 2 प्रो में 5,000mAh की बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है।
  • OS: यह स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर आधारित रखा जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here