OnePlus Ace 2 Pro में मिल सकती है 24GB RAM और 150W charging! स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Ace 2 Pro अगस्त में लॉन्च हो सकता है।
  • एंट्री फोल्डेबल फोन OnePlus Open के साथ हो सकती है।
  • फोन में 1.5K OLED display दी जा सकती है।

वनप्लस से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी अपने ‘ऐस’ सेग्मेंट के नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे OnePlus Ace 2 Pro नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 24GB RAM + 1TB Storage सहित पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 ​प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आ रही है। वनप्लस ऐस 2 प्रो से जुड़े नए लीक में इसकी अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर हुई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Ace 2

OnePlus Ace 2 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.74″ 1.5K OLED display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
  • 24GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 150W fast charging

स्क्रीन : वनप्लस ऐस 2 प्रो में 6.74 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है जो 1.5के रेजल्यूशन पर काम करेगी। लीक की मानें तो यह डिस्प्ले ओएलईडी पैनल पर बनी हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट भी दी जा सकती है।

प्रोसेसर : OnePlus Ace 2 Pro से जुड़े नए लीक में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

रैम : टिपस्टर के अनुसार यह वनप्लस फोन 24जीबी रैम पर लॉन्च होगा। हालांकि यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है कि इसमें फिजिकल रैम कितनी होगी और वचुर्अल रैम कितनी। हमें उम्मीद है कि यह फोन 16GB RAM + 8GB RAM सपोर्ट करेगा।

स्टोरेज : बड़ी रैम के साथ ही फोन में लार्ज इंटरनल स्टोरेज भी देखने को मिलेगी। लीक में सामने आया है कि वनप्लस ऐस 2 प्रो में 1टीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स890 प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के अन्य लेंस दिए जा सकते हैं। इसी तरह फोन में 16एमपी सेल्फी कैमरा मिल सकती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस वनप्लस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकता है।

चार्जिंग : बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए OnePlus Ace 2 Pro को 150वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

OnePlus Ace 2

OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च (अनुमानित)

वनप्लस ऐस 2 प्रो को लेकर चर्चा है कि यह फोन अगले महीने मार्केट में एंट्री ले सकता है। कंपनी ने अभी साफ नहीं किया है कि लेकिन 29 अगस्त को वनप्लस का मुड़ने वाला मोबाइल OnePlus Open भी चीन में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि OnePlus Ace 2 Pro भी 29 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। बहरहाल फोन से जुड़ी पुख्ता जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here