18GB रैम के साथ आया OnePlus Ace 2 का स्पेशल वेरिएंट, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/OnePlus.jpg
Highlights

OnePlus ने चीन में OnePlus Ace 2 को लॉन्च किया था। यह फोन ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में लाया गया था। कंपनी ने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11R 5G के नाम से पेश किया था। अब कंपनी ने चीन में इस फोन का स्पेशल वेरिएंट OnePlus Ace 2 Genshin Impact Limited Edition को मार्केट में उतारा है। यह फोन Xiangling से प्रेरित है, जिसका बैक पैनल लाल रंग का है और इसमें Genshin कैरेक्टर से इंस्पायर्ड थीम और साउंडइफेक्ट दिया गया है। फोन को वनप्लस और Genshin Impact की टीम ने मिलकर तैयार किया है। इसमें कुछ कस्टम आइकन और वालपेपर्स मिलते हैं। यहां हम आपको फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Ace 2 Genshin Impact Limited Edition स्मार्टफोन के 18GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की चीन में कीमत CNY 3699 युआन (करीब 44,145 रुपये) है। इस स्पेशल एडिशन फोन की बिक्री 24 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि प्री-ऑफर्स शुरू हो चुके हैं।

स्पेसिफिकेशन्स और खूबियां

OnePlus Ace 2 Genshin Impact Limited Edition स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स ऑरिजनल Ace 2 की तरह ही हैं। वनप्लस का यह फोन कस्टम गिफ्ट बॉक्स के साथ डिलिवर किया जाएगा, जो लग्जूरियस दिखने वाला मैटेलिक टेक्चर वाला बॉक्स होगा। इसके साथ ही बॉक्स के पिन स्टेनलेस स्टील और जिंक अलॉए के बने हैं। इसमें इलेक्ट्रोप्लेटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है ताकि कलर्स को अच्छे से रिस्टोर किया जा सके। इस बॉक्स में Xiangling Lihua पोस्ट और Xiangling स्टीकर्स भी मिलेंगे।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो वनप्लस के इस फोन में 6.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1240 x 2772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन को कंपनी ने क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। वनप्लस का यह फोन 18GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

कैमरा बैटरी और अन्य फीचर्स

वनप्लस के फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।