OnePlus Ace 3V का डिजाइन लॉन्च से पहले आया सामने, इमेज में देखें नया लुक

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Ace 3V इसी महीने पेश हो सकता है।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट मिल सकता है।
  • यह 5,500mAh की बैटरी से लैस होने की उम्मीद हैै।

वनप्लस अपनी ऐस सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 3V लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसे जल्द ही अपने होम मार्केट चीन में लाया जा सकता है। वहीं, इसके आधिकारिक ऐलान से पहले मोबाइल की इमेज सामने आई है जिसमें डिजाइन का पता चला है। बता दें कि यह फोन भारत सहित अन्य ग्लोबल बाजार में वनप्लस नॉर्ड 5 नाम से आ सकता है। तो आइए, आगे इसकी डिटेल जानते हैं।

OnePlus Ace 3V डिजाइन रेंडर (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर एक यूजर ने OnePlus Ace 3V (OnePlus Nord 5) के स्कीमैटिक्स शेयर किए हैं।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वर्टीकल LED फ्लैश के साथ देखा गया है।
    आपको पीछे की तरफ पेरिस्कोप लेंस और हैसलब्लैड ब्रांडिंग भी दिखाई देगी।
  • वॉल्यूम और पावर बटन राइट साइड पर दिया गया है। जबकि एक अलर्ट स्लाइडर लेफ्ट साइड पर है। वहीं, सेंटर में वनप्लस का ब्रांड लोगो है।
  • स्मार्टफोन के स्कीमैटिक्स में सेल्फी कैमरे के लिए समान बेजेल्स और पंच होल कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले देखा गया है।

OnePlus Ace 3V स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिजाइन: OnePlus Ace 3V फोन ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम के पेश होने की बात सामने आई है। इसे दो मॉडलों में पेश किया जा सकता है। जिसमें एक फ्लैट और दूसरा कर्व्ड-एज बॉडी वाला होने की उम्मीद है।
  • डिस्प्ले: OnePlus Ace 3V फोन के डिस्प्ले साइज का पता तो नहीं चला है लेकिन यह 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ एंट्री ले सकता है।
  • चिपसेट: लीक और कई रिपोर्ट के अनुसार OnePlus Ace 3V में नया स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट और Adreno 732 GPU लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज: मेमोरी को सेव करने के लिए इस नए मोबाइल में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: Oneplus Ace 3V में 100W फास्ट-वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलने की डिटेल बताई गई है।

OnePlus Ace 3V लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

कंपनी ने OnePlus Ace 3V के लॉन्च की डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन लीक में जो प्रोसेसर बताया गया है वह अगले महीने मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। इससे अंदाजा है कि चिपसेट के आने के बाद फोन भी इसी महीने पेश हो सकता है। वहीं, ब्रांड के ऐलान के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।



See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here