OnePlus Ace 3V के लॉन्च से पहले सामने आए स्पेसिफिकेशंस, जानें क्या मिल सकता है खास

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Ace 3V मार्च में लॉन्च हो सकता है। 
  • इसमें स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट मिल सकता है।
  • मोबाइल में 16GB तक रैम का पावर मिलने की उम्मीद है।

वनप्लस अपनी ऐस सीरीज का नया फोन OnePlus Ace 3V कुछ समय में लॉन्च कर सकता है। बताया जा रहा है कि यह सबसे पहले होम मार्केट चीन में एंट्री लेगा। उम्मीद यह भी है कि डिवाइस भारत और ग्लोबल तौर पर OnePlus Nord 5 के रूप में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी इसके आने में कुछ दिन लग सकते हैं लेकिन पहले ही प्रमुख स्पेसिफिकेशन टिपस्टर द्वारा सामने आए हैं। जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Ace 3V स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • OnePlus Ace 3V को लेकर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो के जरिए प्रमुख फीचर्स शेयर किए हैं।
  • बड़ी बात यह सामने आई है कि नया वनप्लस डिवाइस SM7675 चिपसेट के साथ आ सकता है।
  • यह नया क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट हो सकता है। जो अब तक बाजार में नहीं आया है। जबकि इससे पहले टिप्सटर ने Snapdragon 7 Gen 3 मिलने की बात कही थी।
  • यह प्रोसेसर 2.9GHz की हाई क्लॉक स्पीड पर काम करने वाला हो सकता है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 732 GPU मिल सकता है।
  • लीक के अनुसार फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • मोबाइल में सुरक्षा के लिए खास ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की बात भी सामने आई है।
  • स्टोरेज के मामले में OnePlus Ace 3V को चीन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है।
  • फोन में 5500mAh बैटरी और 100वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकता है।

oneplus-ace-3v-specifications-chipset-leaked-phone-may-launch-soon

OnePlus Ace 3V लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

अभी ब्रांड की ओर से OnePlus Ace 3V के लॉन्च की डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन लीक में जो प्रोसेसर बताया गया है वह अगले महीने मार्च में आने की उम्मीद है। जिसके चलते लग रहा है कि चिपसेट के लॉन्च के साथ फोन भी इसी महीने एंट्री ले सकता है। वहीं, देखना होगा की आगे ब्रांड की ओर से कब कोई ऐलान किया जाता है।

OnePlus Ace 3V स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिजाइन: OnePlus Ace 3V फोन ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम के साथ आ सकता है। इसे दो मॉडलों में पेश किया जा सकता है। जिसमें एक फ्लैट और दूसरा कर्व्ड-एज बॉडी वाला हो सकता है।
  • डिस्प्ले: डिस्प्ले साइज की डिटेल अभी नहीं मिली है लेकिन यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन से लैस रखा जा सकता है।
  • चिपसेट: लीक के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट और Adreno 732 GPU मिल सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • बैटरी: Oneplus Ace 3V में 100W फास्ट-वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।



Best Competitors

OnePlus Ace 2 Rs. 34,190
86%
OnePlus 11R Rs. 33,999
84%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here