
वनप्लस ने पिछले साल दिसंबर में अपनी ‘ऐस 5’ सीरीज को चीन में पेश करते हुए OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन वनप्लस ऐस 6 इस साल मार्केट में एंट्री लेगी। चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज से जुड़ा बड़ा लीक इंटरनेट पर शेयर किया है। सोशल पोस्ट के जरिये लॉन्च से पहले ही OnePlus Ace 6 और Ace 6 Pro से जुड़ी बड़ी डिटेल्स सार्वजनिक कर दी गई हैं, जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Ace 6 और Ace 6 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर पोस्ट करते हुए डीसीएस ने वनप्लस ऐस 6 सीरीज की जानकारी दी है।
- लीक के मुताबिक ये मोबाइल फोन Snapdragon 8-series प्रोसेसर पर लॉन्च किए जाएंगे।
- चिपसेट का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि इनमें क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8 जेन 4 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिल सकता है।
- OnePlus Ace 6 series में बड़ी बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। एमएएच पावर का जिक्र यहां नहीं किया गया है लेकिन पुराने लीक में 7,800mAh battery का जिक्र हो चुका है।
- ताजा लीक की मानें तो वनप्लस ऐस 6 और ऐस 6 प्रो 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किए जा सकते हैं।
- इन मोबाइल्स में फ्लैट पैनल पर बनी OLED स्क्रीन दिए जाने की बात कही गई है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकती है।
- लीक के अनुसार ये अपकमिंग फ्लैगशिप वनप्लस फोन एडवांस 3D अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होंगे।
- OnePlus Ace 6 और Ace 6 Pro को मैटल मिडल फ्रेम पर पेश किया जा सकता है और फोन में IP68 रेटिंग मिल सकती है।
OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.78″ 8T LTPO AMOLED Screen
- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (ऐस 5)
- Qualcomm Snapdragon 8 Elite (ऐस 5 प्रो)
- 50MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 80W + 6,415mAh battery (ऐस 5)
- 100W + 6,100mAh battery (ऐस 5 प्रो)
परफॉर्मेंस
वनप्लस ऐस 5 में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं Ace 5 Pro में 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला 3एनएम क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है।
डिस्प्ले
वनप्लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो स्मार्टफोन में 2780 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट डिस्प्ले है जो 8T LTPO एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500nits पिक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और 450PPI विजुअल आउटपुट प्राप्त होता है। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा इसे OPPO Crystal Shield Glass की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX906 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाले 2MP macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 5 में तगड़ी 6,415एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। वहीं वनप्लस ऐस 5 प्रो 100वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 6,100एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।











