OnePlus Ace 7 Geekbench पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 16GB RAM से हो सकता है लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/oneplus-ace-6-ultra-china-launch-.jpg

OnePlus Ace 7 जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर पहले भी जानकारियां सामने आई हैं। इसी बीच एक OnePlus फोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में डिवाइस का मॉडल नंबर PMS110 बताया गया है। जिसे Ace 7 के लिए माना जा रहा है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 16GB तक RAM मिल सकती है। आइए, आगे आपको फोन की अब तक आई डिटेल्स देते हैं।

OnePlus Ace 7 गीकबेंच डिटेल्स

Geekbench पर लिस्ट हुए OnePlus स्मार्टफोन का मॉडल नंबर PMS110 है। इसमें Qualcomm का SM8850 चिपसेट दिया गया है। जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। हालिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि OnePlus Ace 7 में यही प्रोसेसर मिल सकता है। ऐसे में यह लिस्टिंग अपकमिंग Ace 7 मानी जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

लिस्टिंग के अनुसार, फोन में करीब 16GB तक RAM मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 17 पर काम कर सकता है। इसके साथ कंपनी का ColorOS 17 इंटरफेस मिल सकता है। बता दें कि Geekbench 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में इस फोन ने 3,510 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,766 अंक हासिल किए हैं।

OnePlus Ace 7 के स्पेसिफिकेशंस संभावित

अब तक आए लीक्स के अनुसार, OnePlus Ace 7 में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो फोन का हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रीन अनुभव शानदार बना सकता है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन खूबियों की पुष्टि नहीं की है।

लीक के अनुसार, आगामी OnePlus Ace 7 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में बैक पैनल पर 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फोन में बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी मिल सकता है। जो लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान डिवाइस का तापमान सही रखने में मदद कर सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Ace 7 सीरीज में एक से ज्यादा मॉडल पेश किए जा सकते हैं। इनमें OnePlus Ace 7, Ace 7T और Ace 7 Ultra शामिल होने की बात सामने आई है।

फिलहाल OnePlus Ace 7 के लॉन्च और उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं है। उम्मीद है आने वाले दिनों में ऐलान हो सकता है। यह मिड रेंज में तगड़ा विकल्प बन सकता है। फोन के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।