OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के नाम कंफर्म, 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले की डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/OnePlus-Ace-6-Ultra-specs.jpg

OnePlus की Ace सीरीज के नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन Google Supported Devices कैटलॉग में लिस्ट हुए हैं। जहां इनके मार्केटिंग नेम कंफर्म हो गए हैं। लीक के अनुसार, दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले और 9,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के नाम हुए लिस्ट

AndroidTreasure की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus के दो अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर PYF110 और PMS110 के साथ Google Supported Devices कैटलॉग में दिखाई दिए हैं। रिपोर्ट में PYF110 को OnePlus Ace 7 और PMS110 को OnePlus Ace 7 Pro बताया गया है।

इससे पहले दोनों स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट हुए थे। यहां फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB RAM और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की जानकारी सामने आई थी। गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी सामने आया था कि आगामी OnePlus Ace 7 को 8GB RAM वैरियंट में पेश किया जा सकता है। लीक में दावा किया गया है कि कंपनी इसी महीने चीन में नए फोन पेश कर सकती है।

OnePlus Ace 7 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस संभावित

लीक के अनुसार, आगामी OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की बात कही गई है। यह प्रोसेसर हाई-एंड परफॉरमेंस के लिए शानदार साबित हो सकता है। फोन में 16GB तक RAM और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 17 मिल सकता है।

OnePlus Ace 7 सीरीज का एक खास फीचर इसका बिल्ट-इन कूलिंग फैन सिस्टम हो सकता है। बीते दिन आई लीक रिपोर्ट के अनुसार यह सिस्टम गेमिंग का तगड़ा अनुभव दे सकता है। इससे लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान परफॉरमेंस बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro में 9,000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। लीक में 100W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में बैक पैनल पर 200MP और 50MP के दो कैमरे मिल सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। अब तक आई जानकरी के अनुसार OnePlus Ace 7 सीरीज Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकती है।

फिलहाल OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। यदि आप चीन में हैं और इस लाइनअप को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।