OnePlus Nord 2 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Dimensity 1200 चिपसेट के साथ इस दिन होगी भारत में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/07/oneplus-nord-launch-in-india.png

OnePlus फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कई दिनों के गॉसिप्स और लीक्स पर अब विराम लगने वाला है। कंपनी का नया फ्लैगशिप कीलर OnePlus Nord 2 5G Phone अब इंडिया आने वाला है। वनप्लस इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में अपना नया मोबाइल फोन वनप्लस नोर्ड 2 लॉन्च करने वाली है। OnePlus Nord 2 5G फोन भारतीय बाजार में MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा।

OnePlus Nord 2 5G फोन की लॉन्च डेट से हालांकि अभी कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है लेकिन वनप्लस इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर टीज़र वीडिया शेयर करते हुए ‘कमिंग सून’ की जानकारी दे दी है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने फोन लॉन्च से पहले यह भी साफ कर दिया है कि वनप्लस नोर्ड 2 को MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट से लैस कर ही बाजार में उतारा जाएगा। वहीं लीक की मानें तो OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन 24 जुलाई या फिर इसके बाद के कुछ दिनों में इंडियन मार्केट में लॉन्च हो जाएगा।

OnePlus Nord 2 की स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इस फोन में लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस के साथ प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का लेंस मिलेगा। जबकि फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही हैंडसेट में 4,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी।

OnePlus Nord 2 का डिजाइन

91Mobiles ने हाल ही में वनप्लस नोर्ड 2 के रेंडरर्स को शेयर किया था। Nord 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप के अंदर ही LED फ्लैश लाइट होगी। इसमें पीछे की तरफ चौकोर आकार के मॉड्यूल में दो बड़े गोलाकार कटआउट हैं। वहीं, ब्रांड के दूसरे डिवाइस की तरह ही इस फोन के रियर में OnePlus का लोगो होगा। इसके अलावा फ्रंट पर एक फ्लैट डिसप्ले होल-पंच कटआउट के साथ है। डिसप्ले के टॉप-लेफ्ट कॉनर्र पर आपको होल-पंच देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, सिम ट्रे और स्पीकर ग्रिल होगी। साथ ही डिवाइस में कंपनी का सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर भी होगा।