OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा गया पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है

Join Us icon

OnePlus Nord सीरीज का नया स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल और इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकता है। वनप्लस ने पिछले साल जून में OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में नया अफोर्डेबल OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब कंपनी जल्द ही एक और स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। 91mobiles को इंडसट्री सूत्रों के हवाले से अपकमिंग OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के रेंडर मिले हैं, जिससे इस स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ पता चलता है।

OnePlus Nord 2T का डिजाइन

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में यूनीक रियर डिजाइन दिया जाएगा। इस फोन के रियर पैनल सेंडस्टोन फिनिश और बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑरिजनल OnePlus One और OnePlus 2 सेंडस्टोन ब्लैक की याद ताजा करते हैं। फोन का कैमरा मॉड्यूल ब्लू कलर मेट फिनिश के साथ आता है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो सर्कूलर रिंग देखने को मिलते हैं। इस कैमरा सेटअप का टॉप रिंग प्राइमरी कैमरा और बॉटम रिंग में दो सेकेंडरी कैमरा सेंसर हो सकते हैं। इसके साथ ही कैमरा रिंग के किनारों पर दो LED फ्लैश दिए जा सकते हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन प्लास्टिक फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है।

oneplus-nord-2t-image

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। वनप्लस नोर्ड 2टी के डिजाइन को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

OnePlus Nord 2T की स्पेसिफिकेशन्स भी ऑनलाइन लीक हो गई है। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल होगा, जिसमें स्लिम बैजल और 90Hz रिफ़्रेश रेट दिया जाएगा।

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। यानी यह फोन MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ आने वाले Nord 2 का अपग्रेड डिवाइस होगा। बताया जा रहा है कि फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा।

रूमर्स की माने तो OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी, 80W SuperVOOC चार्जिंग दिया जाएगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसमें 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में 32MP का फ़्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन Snapdragon 778G चिपसेट, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

OnePlus Nord 2T क़ीमत और लॉन्च टाइमलाइन

OnePlus Nord 2T के इंडिया लॉन्च को कहा जा रहा है कि यह फोन अप्रैल-मई के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Nord 2T स्मार्टफोन को भारत में 30,000-40,000 रुपये के सेग्मेंट में पेश किया जा सकता है। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 30,000 रुपये से कम क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO Z6 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here