
वनप्लस ने कल अपने इंडियन फैंस को एक नया और शानदार तोहफा देते हुए अपना लेटेस्ट मोबाइल फोन OnePlus Nord CE 2 5G Phone लॉन्च किया है। आर्कषक लुक के साथ ही यह स्मार्टफोन पवारफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता जिनमें 8GB RAM, MediaTek Dimensity 900 चिपसेट, 64MP Camera और 65W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से 4,500mAh Battery शामिल है। यूं तो कंपनी ने अपने फोन को परफेक्ट बताते हुए ही मार्केट में उतारा है लेकिन फिर भी हमें कुछ ऐसे प्वाइंट्स देखने को मिले हैं जो इस स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक वनप्लस फैंस और मोबाइल फोन यूजर्स को नगवार गुज़र सकते हैं। कुछ चीजें हैं जिनमें अगर हल्का सा ही बदलाव कर दिया गया होता तो वनप्लस नोर्ड सीई 2 5जी फोन वाकई में फ्लैगशिप कीलर साबित हो सकता था। आगे हमनें उन्हीं 5 प्वाइंट्स का जिक्र किया है जो बेहतर तो हैं लेकिन OnePlus Nord CE 2 5G को बेस्ट बनने से रोक सकते हैं।
1. कम रिफ्रेश रेट
OnePlus Nord CE 2 5G फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा यह स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फ्लूड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। आजकल कम कीमत में ही 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल जाती है और वनप्लस नोर्ड सीई 2 में कम से कम 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिए जाने की उम्मीद है। यह कम स्क्रीन रिफ्रेश रेट नए वनप्लस फोन की नेगेटिव प्वाइंट है।
2. कैमरा मेगापिक्सल
OnePlus Nord CE 2 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। Xiaomi इन दिनों 108 मेगापिक्सल वाले फोन लेकर आ रही है ऐसे में नए वनप्लस नोर्ड सीई 2 में भी अधिक मेगापिक्सल की उम्मीद दी। सिर्फ इतना ही नहीं यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी सपोर्ट करता है। ये दोनों ही कैमरा सेंसर्स बेहद कम मेगापिक्सल के हैं जो यूजर्स को निराश करते हैं।
3. रैम की कमी
वनप्लस नोर्ड सीई 2 5जी फोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम दी गई है। इस वक्त टेक मार्केट में एक्सपेंडेबल रैम/वर्चुअल रैम का ट्रेंड है। इस एडवांस तकनीक के जरिये इंटरनल स्टोरेज का ही यूज़ टेंपरेरी रैम के तौर पर किया जा सकता है। लेकिन वनप्लस ने अपने नए फोन को इस तकनीक से दूर रखा है जो यूजर्स को पीछे खींच सकता है। कई ब्रांड वर्चुअल रैम के लिए स्पेशल प्रोग्राम चला रहे हैं और ऐसे में महंगे OnePlus Nord CE 2 5G में यह टेक्नोलॉजी न दिया जाना फोन के प्रति नागवार लग सकता है। साथ ही पुराना एंडरॉयड 11 और मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 भी इस फोन को पीछे ले जाते हैं। इस रेंज में और आज के वक्त के हिसाब से एंडरॉयड 12 और कम से कम डिमेनसिटी 920 चिपसेट दिया जाता तो अच्छा रहता।
4. बैटरी पावर
स्मार्टफोंस में आजकल बड़ी बैटरी आम हो चुकी है। 10 हजार रुपये के बजट में भी 5,000एमएएच बैटरी वाले मोबाइल फोन लॉन्च कर दिए जाते हैं। लेकिन इसके उल्ट OnePlus Nord CE 2 5G Phone में कंपनी ने 4,500एमएएच की बैटरी दी है जो अपेक्षाकृत कम है। यह कम से कम 4,800एमएएच या फिर 5,000एमएएच होती तो बेहतर रहता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 65W SUPERVOOC तकनीक से लैस किया गया है जो काफी बेहतर है। लेकिन इसके अलावा वनप्लस नोर्ड सीई 2 में अधिक पावर वाली बैटरी दी गई होती तो बेहतर होता।
5. कीमत
मोबाइल मार्केट की प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। Xiaomi, Realme, Smasung, OPPO, VIVO और iQOO व POCO जैसे ब्रांड कम से कम दाम पर अपने फोन लाने की कोशिश करते हैं ताकि अधिक से अधिक यूजर्स को लुभाया जा सके। OnePlus Nord CE 2 का 6GB RAM वेरिएंट भारत में 23,999 रुपये तथा 8GB RAM वेरिएंट 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह एक ऐसा प्राइस ब्रेकेट है जहां पर आम लोग या तो 20 हजार से कम में फोन खरीदना पसंद करते हैं या फिर 25 हजार से अधिक महंगे फोन लेकर खुश होते हैं। ऐसे में अगर OnePlus Nord CE 2 5G Phone की कीमत थोड़ी कम होती और शुरूआत प्राइस 20,000 की रेंज में आ जाता तो अधिक लोग इसे खरीद सकते थे। फोन का दाम भी कहीं न कहीं यूजर्स को निराश कर सकता है।

























