8000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus Nord 4 5G, जानें नया रेट और स्पेसिफिकेशंस

कम कीमत में शानदार OnePlus 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल ब्रांड ने अपने OnePlus Nord 4 5G स्मार्टफोन की कीमत पर 4,000 रुपये डिस्काउंट की पेशकश की है। इसके साथ ही बैंक डिस्काउंट के बाद कुल मिलाकर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। यदि आप मोबाइल को खरीदना चाहते हैं तो इस पर मिल रहे ऑफर्स और इसकी खूबियां आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं।
OnePlus Nord 4 5G पर मिल रहे ऑफर्स
- OnePlus Nord 4 5G की शुरुआती कीमत ₹32,999 थी, लेकिन अब इसे 4,000 रुपये कम कर दिया गया है। जिसके बाद आप इसे ₹28,998 में खरीदा जा सकता है।
- अगर आप चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹4000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
जिसका मतलब है कि फिलहाल OnePlus Nord 4 5G सिर्फ ₹23,998 में आपका हो सकता है। - बैंक ऑफर के अलावा ब्रांड द्वारा नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है जिसकी मदद से 3 से 6 महीने की आसान किस्तों पर डिवाइस को लिया जा सकता है।
- एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो कंपनी द्वारा पुराने मोबाइल पर करीब 22,800 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है हालांकि यह कंडीशन के हिसाब से मिलेगा।
ऑफर हाइलाइट्स
- पहले की कीमत: ₹32,999
- नई कीमत: ₹28,998
- बैंक डिस्काउंट: ₹4000
- अंतिम कीमत: ₹23,998
- वैरियंट: 8GB RAM + 256GB स्टोरेज
कहां से खरीदें
अगर आप इस सस्ते दाम में OnePlus Nord 4 5G लेना चाहते हैं तो यह ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर मिलेगा। जिसकी लिंक हमने हाईलाइट की है इस पर जाकर आप ऑफर्स चेक कर सकते हैं।
OnePlus Nord 4 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: OnePlus Nord 4 5G में 6.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 × 1240 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2150 निट्स है और यह HDR10+ सपोर्ट करता है।
- प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: OnePlus Nord 4 फोन Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 732 GPU दिया गया है।
- रैम और स्टोरेज: OnePlus Nord 4 5G को तीन स्टोरेज वैरियंट में लाया गया था इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हैं।
- कैमरा: OnePlus Nord 4 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- बैटरी और चार्जिंग: OnePlus Nord 4 5G में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
- अन्य: यह स्मार्टफोन 5G नेटवर्क, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: स्मार्टफोन Android 14 आधारित OxygenOS 14.1 पर रन करता है। इसे ओएस और सुरक्षा अपडेट भी मिलेंगे।
See All Competitors