सस्ते OnePlus फोन की कर लो तैयारी! Nord 6 जल्द होगा लॉन्च, नाम हुआ कंफर्म

Join Us icon

OnePlus Nord 6 बेहद जल्द मार्केट में एंट्री ले सकता है। बीते कुछ दिनों इस स्मार्टफोन ने कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर ​शिरकत की है जिसमें ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) भी शामिल है। इसी कड़ी में अब वनप्लस नोर्ड 6 ने यूरोपियन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म EEC को भी पास कर लिया है। कंपनी ने हालांकि अभी इस फोन को पर्दे के पीछे ही रखा हुआ है लेकिन माना जा सकता है कि आने वाले हफ्ते में बेहद जल्द OnePlus Nord 6 मार्केट में उतार दिया जाएगा।

वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन का नया सर्टिफिकेशन्स एक्सपर्टपिक वेबसाइट ने स्पॉट किया है। EEC पर इस अपकमिंग वनप्लस फोन को CPH2795 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 3 फरवरी की है। ईईसी सर्टिफिकेशन की खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर मोबाइल के मार्केटिंग नेम OnePlus Nord 6 की भी पुष्टि कर दी गई है। बताते चलें कि यही फोन बीते दिनों में IMEI, TDRA, Geekbench और SIRIM सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट हुआ था।

OnePlus Nord 6 में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर इसे Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस बताया जा चुका है। यह पिछले साल लाया गया 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वनप्लस नोर्ड 6 में Android 16 दिए जाने की पुष्टि भी इस प्लेटफॉर्म पर हो चुकी है।

वहीं टीयूवी सर्टिफिकेशन में सामने आया था कि यह अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा। यहां बैटरी कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो OnePlus Nord 6 को तगड़ी 9000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। गौरतलब है कि इंडिया में अभी तक कोई भी वनप्लस स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं साथ ही इस फोन में 27W reverse चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

OnePlus Nord 5

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो लीक्स के मुताबिक वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया जा सकता है जो 20x digital zoom सपोर्ट करेगा। वहीं साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस लगाया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus Nord 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन नोर्ड 6 को 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन बताई गई है जिस पर 165Hz ​रिफ्रेश रेट, 330Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

OnePlus Nord 5 पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen3 प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 14,81,616 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। कंपनी ने इस फोन में LPDDR5X RAM + UFS3.1 Storage लगाई है।

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन में 6.83-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits ब्राइटनेस, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और Gorilla Glass 7i का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 OIS सेंसर + 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस दिया गया है और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए 6,800एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग और 5वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

जैसा कि हमने उपर बताया वनप्लस नोर्ड 5 31,999 रुपये में लाया गया था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि OnePlus Nord 6 का प्राइस भी 30 हजार से 35 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। इन दिनों जहां सभी मोबाइल कंपनियां चिप शॉर्टेज के चलते अपने स्मार्टफोंस का प्राइस बढ़ा रही है। वहीं वनप्लस नोर्ड 6 को इसी प्राइस सेग्मेंट में लाना यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है।

OnePlus Nord 5 Price
Rs. 39,499
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here