OnePlus Nord CE4 प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सभी डिटेल्स पढ़ें यहां, क्या बनेगा नया Flagship Killer?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/03/Nord-Ce4-5g.jpg

वनप्लस का नया मोबाइल फोन Nord CE4 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन मिड-बजट सेग्मेंट में लाया गया है जो स्टाइलिश लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। अगर आप भी OnePlus Mobile पसंद करते हैं तथा नए नोर्ड सीई4 5जी फोन के बारे में जानना चाहते हैं तो आगे Nord CE4 5G Price, Offers Features और Specifications की पूरी डिटेल पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE4 प्राइस व ऑफर्स

कीमत

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन के 8+128 वाले बेस वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा 8+256जीबी वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। नया वनप्लस फोन 4 अप्रैल से Dark Chrome और Celadon Marble कलर में खरीदा जा सकेगा।

ऑफर्स

OnePlus Nord CE4 डिजाइन

OnePlus Nord CE4 की स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जिसे फ्लूइड एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। यह वनप्लस मोबाइल स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

वनप्लस नोर्ड सीई4 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.63गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 720 जीपीयू मौजूद है। गौरतलब है कि मिडरेंज स्मार्टफोंस के लिए यह बेस्ट प्रोसेसर्स में से एक है।

मैमोरी

OnePlus Nord CE4 5G फोन को इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। यह मोबाइल 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। नोर्ड सीई4 में 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी सेग्मेंट का रूख करें तो यह वनप्लस मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड आईएमएक्स355 लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इंस्टाग्राम रील्स बनाने तथा सेल्फी खींचने के लिए Nord CE4 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो इसे लंबे समय तक काम करने के लिए ऑन रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को चार्ज होने में देरी ना हो, इसके लिए नया OnePlus फोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। यह फोन को 29 मिनट में ही 1% से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो ब्रांड के पर्सनल यूजर इंटरफेेस ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है। Nord CE4 यूजर्स को मोबाइल हमेशा नया और फ्रेश फिल हो इसके लिए स्मार्टफोन को 2 साल की एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर अपडेट तथा 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया है।

OnePlus Nord CE4 के फीचर्स