OnePlus Pad 4 भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5, 13,380mAh बैटरी के साथ आया पावरफुल टैबलेट

Join Us icon

OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 4 भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे खास तौर पर प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को ध्यान में रखकर लाया गया है। यह पावरफुल चिपसेट, बड़े डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ PC-लेवल एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। यह 5 मई 2026 से सेल होगा। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus Pad 4 टैबलेट में 13.2 इंच का 3.4K अल्ट्रा-क्लियर पैनल मिलता है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 315 PPI पिक्सल डेंसिटी, Dolby Vision सपोर्ट और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में 7:5 आस्पेक्ट रेशियो और 89.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। साथ ही 540Hz तक का टच सैंपलिंग रेट स्मूद और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस दे सकता है।

OnePlus Pad 4 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। जो इसे कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल टैबलेट बनाता है। यह डिवाइस 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इसका AnTuTu स्कोर 4.1 मिलियन के करीब जाता है। लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए इसमें एडवांस Cryo-velocity कूलिंग सिस्टम और बड़ा वेपर चेंबर दिया गया है।

oneplus-pad-4-launch-india-price-specs-sale-date

बैटरी के मामले में भी OnePlus Pad 4 दमदार साबित होगा। इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी अपने किसी भी डिवाइस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। यह टैबलेट 54 दिन तक स्टैंडबाय, 20 घंटे वीडियो प्लेबैक और करीब 7 घंटे गेमिंग का बैकअप दे सकता है। वहीं, चार्जिंग के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus Pad 4 टैबलेट OxygenOS 16 पर काम करता है, जो यूजर्स को PC जैसा मल्टीटास्किंग अनुभव दे सकता है। इसमें मल्टीपल ऐप विंडो, ड्रैग-एंड-ड्रॉप फाइल मैनेजमेंट, OTG सपोर्ट और सेकंड-स्क्रीन फंक्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। जिससे यूजर्स आसानी से काम और एंटरटेनमेंट के बीच स्विच कर पाएंगे।

AI फीचर्स भी OnePlus Pad 4 टैबलेट की बड़ी खासियत हैं। इसमें AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter और AI Recorder जैसे स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं, जो कंटेंट क्रिएशन, नोट्स, ट्रांसलेशन और रिकॉर्डिंग को आसान बनाते हैं। साथ ही AI Clear Call फीचर कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम कर सकता है। ऑडियो के लिए इसमें 8 स्पीकर्स का सेटअप दिया गया है, जो स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट के साथ इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

OnePlus Pad 4 सिर्फ 5.94mm पतला और 672 ग्राम वजन का है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह Dune Glow और Sage Mist कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसके साथ कंपनी OnePlus Stylo Pro भी ऑफर कर रही है, जिसमें 16,000 प्रेशर लेवल्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे राइटिंग और ड्रॉइंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। लॉन्च ऑफर के तहत यह स्टायलस फ्री में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 5,499 रुपये है।

कीमत की बात करें तो OnePlus Pad 4 का 8GB + 256GB वैरियंट 54,999 रुपये का है। जबकि 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर्स के तहत 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यह टैबलेट Amazon, Flipkart, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए 5 मई से उपलब्ध होगा।

OnePlus Pad 4 उन ग्राहकों के लिए दमदार ऑप्शन बनकर सामने आया है जो टैबलेट में पावरफुल परफॉरमेंस, लंबी बैटरी लाइफ और प्रोडक्टिविटी फीचर्स चाहते हैं। यदि आप तगड़ा टटैब ढूढ़ रहे हैं तो इसे बिलकुल चुन सकते हैं। यह आपकी हर जरुरत को पूरा कर देगा। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here