
OnePlus Pad टैबलेट की कीमत फ्लिपकार्ट की दो अलग-अलग लिस्टिंग में स्पॉट की गई है। वनप्लस इस टैब को इंडिया लॉन्च कर चुका है लेकिन कंपनी ने इसकी सेल फिलहाल शुरू नहीं की है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से पता चलता है कि यह टैबलेट इस महीने बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि डेट का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। OnePlus Pad को दो ऑप्शन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज / 128GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
OnePlus Pad कीमत
- 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत
- एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 10% डिस्काउंट
वनप्लस टैब की कीमत वाले लिस्टिंग पेज फ्लिपकार्ट पर गलती से लाइव हो गए थे, जिन्हें कंपनी ने कुछ ही देर में डाउन कर दिया था। ट्विटर यूजर @Robin_AYN_ ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस का टैब भारत में 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही टैबलेट का 256GB मॉडल 39,999 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा। इस तरह से देखा जाए तो वनप्लस का यह टैबलेट अपने प्रतिद्वंदी Xiaomi Pad 5 और Samsung Galaxy Tab A8 सीरीज से महंगा है।
@stufflistings @OnePlus_IN @Flipkart #OnePluspad New OnePlus pad price leaked on Flipkart pic.twitter.com/bBDo6bHVRA
— R O B I N A Y N (@ROBIN_AYN_) April 19, 2023
Flipkart की लिस्टिंग से इस टैबलेट पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स और डील के बारे में भी जानकारी मिलती है। OnePlus Pad पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट और Flipkart Axis बैंक के कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। वनप्लस के इस टैब पर एक साल की वारंटी ऑफर की जा रही है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि यह टैब अमेजन पर उपलब्ध होगा या नहीं, लेकिन एक बार सेल शुरू होने के बाद इस टैब को वनप्लस के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
OnePlus Pad स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर
- OxygenOS 13.1 ओएस
- 13MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
OnePlus Pad टैबलेट में 11.6-इंच का 2.8K डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक का है। इसके साथ ही वनप्लस के इस टैब में 2.5D कर्व्ड ग्लास और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 4nm प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें Mali-G710 10-कोर GPU का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही 9,510mAh की बैटरी के साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 पर रन करता है।

फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की बात करें तो OnePlus Pad में 13MP का रियर कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश लाइट दी गई है। इस टैब में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus Pad में डॉल्बी एटमोस, क्वाड स्पीकर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, Bluetooth 5.3 और Wi-Fi 802.11 दिया गया है।











