OnePlus यूजर्स की हुई मौज! इन मॉडल्स पर कंपनी ने जारी की लेटेस्ट अपडेट, पुराने फोन भी चलेंगे बिल्कुल नए जैसे

Join Us icon

वनप्लस मोबाइल यूजर्स के लिए कंपनी ने बड़ी खुशखबरी शेयर की है। कंपनी ने अपने पुराने फोन मॉडल्स पर नई अपडेट्स जारी की है जिसमें लेटेस्ट Android Security patch सहित OxygenOS 13 का नया वर्ज़न शामिल है। इंडिया में आज से ही वनप्लस स्मार्टफोन चलाने वाले लोग अपने मोबाइल को इनपर अपडेट कर सकते हैं। फोन मॉडल्स के नाम और उनपर मिलने वाली अपडेट्स की विस्तृत जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

इन वनप्लस मोबाइल्स को मिली नई अपडेट

  • OnePlus 10 Pro
  • OnePlus 10T
  • OnePlus 8T
  • OnePlus Nord 2

OnePlus 10 Pro

सबसे पहले वनप्लस 10 प्रो की बात करें तो यह ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि OnePlus 10 Pro को नई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा तथा यह मोबाइल फोन लेटेस्ट ओएस OxygenOS 13.1.0.591 पर अपडेट हो जाएगा। यह अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न NE2211_13.1.0.591(EX01) के जरिये प्राप्त होगी।

ओएस अपडेट के साथ ही OnePlus 10 Pro को अगस्त 2023 के लिए नया सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त होगा। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार नई अपडेट के साथ कुछ फोन मॉडल में सामने आई डायलपैड प्राब्लम भी सोल्व हो जाएगी। बता दें कि यह नई अपडेट 842.46MB की होगी जिसे वाईफाई या मोबाइल डाटा दोनों पर डाउनलोड किया जा सकेगा।

OnePlus 10T

वनप्लस 10टी स्मार्टफोन पर भी कंपनी लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच वाली नई फर्मवेयर अपडेट जारी कर रही है। इस अपडेट के साथ मोबाइल फोन की ओवरआल सिक्योरिटी तो बढ़ेगी ही वहीं साथ ही डिवाईस में आने वाले बग्स का भी खात्मा हो जाएगा। OnePlus 10T पर यह नई फर्मवेयर अपडेट CPH2413_13.1.0.584(EX01) वर्ज़न पर मिलेगी।

OnePlus 8T

मोबाइल में सेफ्टी, सिक्योरिटी व डाटा प्राइवेसी के साथ-साथ फोन पुराना होने पर उसमें पनपने वाली समस्यओं को सुलझाने के लिए कंपनी एक समय पर सुपरहिट रहे OnePlus 8T स्मार्टफो पर भी नया सिक्योरिटी पैच अनाउंस कर चुकी है। यह CPH2413_13.1.0.584(EX01) फर्मवेयर अपडेट होगी जो डिवाईस पर रोलआउट होनी शुरू हो चुकी है। वनप्लस 8टी में इसे डाउनलोड व इंस्टाल करने के फोन स्लो होना या फ्रेम फ्रिज़ होने की समस्या खत्म की जाएगी।

OnePlus Nord 2

पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च हुआ वनप्लस नोर्ड 2 स्मार्टफोन भी काफी बिका था। यह मोबाइल यूज़ करने वाले लोगों के लिए कंपनी ने नई ओएस अपडेट जारी करने की घोषणा कर दी है। इस वनप्लस फोन को OxygenOS 13 F.47 मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट के बार फोन का यूजर इंटरफेस स्मूथ, फास्ट और अधिक यूज़फुल हो जाएगा।

नोट : अगर आप भी उपरोक्त वनप्लस स्मार्टफोंस का कोई मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अभी अपडेट करके फिर से नए जैसा फास्ट बना सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल में आगे बताए गए स्टेप्स फॉलों करें : Settings > About Phone > Check for Updates

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here