
OnePlus ने चीन में अपनी नई OnePlus Turbo 6 सीरीज को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इसके तहत OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V लॉन्च हुए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन बड़ी 9,000mAh बैटरी, दमदार परफॉरमेंस और हाई-लेवल ड्यूरैबिलिटी के साथ आए हैं। खास बात यह है कि इस लाइनअप के मॉडल्स IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स वाले हैं। जिससे ये धूल और पानी से बेहतरीन सुरक्षा दे सकते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।
OnePlus Turbo 6 की बात करें इसमें 6.78 इंच का फुल-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। यह 60Hz से 165Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है इस पर 100% DCI-P3 कलर गमट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 330Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है।
परफॉरमेंस के लिए OnePlus Turbo 6 फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है और ColorOS 16 आधारित Android 16 पर रन करता है। फोन में Adreno 825 GPU के साथ 16GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
OnePlus Turbo 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर लगा है। यह फोन 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन 9,000mAh बैटरी वाला है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
यदि OnePlus Turbo 6V की बात करें तो इसे सीरीज के थोड़े किफायती विकल्प के तौर पर उतारा गया है। इसमें भी वही सॉफ्टवेयर, डिस्प्ले साइज और IP रेटिंग्स मिलती हैं, लेकिन परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
OnePlus Turbo 6V फोन 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 300Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट है।
कैमरा सेटअप में OnePlus Turbo 6V में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। बैटरी के मामले में OnePlus Turbo 6V भी पीछे नहीं है, क्योंकि इसमें भी 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
OnePlus Turbo 6V को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 1,899 युआन (करीब 24,300 रुपये), 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट 2,099 युआन (करीब 26,900 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज 2,399 युआन (करीब 30,800 रुपये) में पेश हुआ है।
OnePlus Turbo 6 को चार स्टोरेज ऑप्शंस में उतारा गया है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 2,299 युआन (करीब 29,500 रुपये), 16GB RAM + 256GB स्टोरेज 2,599 युआन (करीब 33,300 रुपये), 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट 2,799 युआन (करीब 35,900 रुपये) और टॉप 16GB RAM + 512GB स्टोरेज 3,099 युआन (करीब 39,800 रुपये) का है। दोनों स्मार्टफोंस चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इनकी पहली सेल कल यानी 9 जनवरी से शुरू होगी।
OnePlus Turbo 6 सीरीज उन यूजर्स को टारगेट कर सकती है, जो बड़ी बैटरी, पावरफुल परफॉरमेंस और प्रीमियम ड्यूरैबिलिटी वाला डिवाइस देख रहे हैं। यदि आप चीन में हैं और मिड रेंज में फोन लेना चाहते हैं तो इन्हें चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको लगातार टेक उपदटेस मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।












