OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro चीन में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से हैं लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/oneplus-turbo-6x-pro-china-launch-specifications-price.jpg

OnePlus ने चीन में अपनी Turbo सीरीज का विस्तार करते हुए OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। जहां Turbo 6X Pro में बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड Turbo 6X उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो LCD डिस्प्ले वाले मिड रेंज स्मार्टफोन पसंद करते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।

OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400निट्स फुल स्क्रीन ब्राइटनेस और 3600निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Always-On Display और 3000Hz इंस्टेंट टच सैपलिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus Turbo 6X Pro में MediaTek Dimensity 7400 Super प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, बैक पैनल पर पर 50MP OV50D40 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, जिसके साथ 8MP ultra-wide lens मौजूद है।

OnePlus Turbo 6X Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। फोन में 80W fast charging सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह 80W UFCS और 55W PPS charging standard को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें bypass charging फीचर भी दिया है, जो गेमिंग के दौरान हीटिंग को कम करने में मदद करता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और फ्लैगशिप-ग्रेड जायरोस्कोप दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Turbo 6X में MediaTek Dimensity 7360 SUPER प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर 50MP OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है।

यह स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 45W fast चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, NFC, ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 5 जैसे फीचर्स हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह डिवाइस ColorOS 16 पर काम करते हैं। इसके अलावा OnePlus Turbo 6X प्लास्टिक फ्रेम डिजाइन के साथ आता है।

OnePlus Turbo 6X सीरीज कीमत

कीमत की बात करें तो OnePlus Turbo 6X की शुरुआती कीमत चीन में 1499 युआन (करीब 21,000 रुपये) रखी गई है। इसका 8GB + 256GB वैरियंट 1699 युआन (लगभग 23,899 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल 1999 युआन (करीब 28,120 रुपये) में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन Green, White और Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

OnePlus Turbo 6X Pro की शुरुआती कीमत चीन में 1699 युआन (करीब 23,899.रुपये) है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 1899 युआन (लगभग 26,713 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 2199 युआन (करीब 30,933 रुपये) रखी गई है। Turbo 6X Pro को Heart’s Desire Orange और Racing Black रंगों में लॉन्च किया गया है।

यदि आप चीन में हैं और दमदार एक्सपीरियंस चाहिए तो OnePlus Turbo 6X Pro मॉडल सही रहेगा। जबकि कम कीमत में बढ़िया अनुभव चाहते हैं तो OnePlus Turbo 6X अच्छा ऑप्शन है। ऐसे ही हर टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।