OnePlus Turbo की लाइव इमेज लॉन्च से पहले लीक, 9000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स आए सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/oneplus-turbo-series-china-confirmed.jpg

OnePlus जल्द ही अपनी नई OnePlus Turbo सीरीज को पेश करने वला है। इसमें दो मॉडल्स होम मार्किट चीन में जनवरी में एंट्री ले सकते हैं। जिनमें एक मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 और दूसरा Snapdragon 7-सीरीज चिपसेट के साथ आने की बात सामने आई है। हालांकि अभी ब्रांड ने डिजाइन शेयर नहीं किया है इससे पहले AndroidHeadlines की लेटेस्ट रिपोर्ट में लाइव इमेज और संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

डिजाइन की बात करें तो OnePlus Turbo (कोडनेम Prado) का लुक काफी हद तक OnePlus के मौजूदा स्मार्टफोंस जैसा लगता है। फोन के रियर में ऊपर की ओर बाएं कोने में कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसमें ग्लॉसी प्लास्टिक बैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। लीक के अनुसार फिलहाल इसके दो कलर ऑप्शंस की टेस्टिंग की जा रही है, जिनमें एक ग्रीनिश-ब्लू शेड और दूसरा क्लासिक ब्लैक हो सकता है।

 

 

फोन की बड़ी खासियत इसकी बैटरी बताई जा रही है, जहां इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में दूसरे फोंस के मुकाबले आगे रख सकती है।

डिस्प्ले भी OnePlus Turbo की मजबूत यूएसपी माना जा रहा है। लीक के अनुसार इसमें 6.8-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आ सकता है।

OnePlus Turbo में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। यह कैमरा मिड-रेंज यूज़र्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।

लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, चीन के बाहर यह फोन OnePlus की मौजूदा रीब्रांडिंग स्ट्रैटेजी के तहत Nord सीरीज के नाम से उतारा जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जनवरी में चीन में और ग्लोबली मार्च 2026 में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद है OnePlus इसे Mobile World Congress 2026 के आसपास ला सकता है।

आगामी OnePlus Turbo सीरीज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा सकती है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ वाला डिवाइस देख रहे हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर  iQOO Neo 11Redmi K90 और realme GT 8 से हो सकता है।

यदि OnePlus Turbo सीरीज को मिड रेंज कीमत पर लॉन्च किया जाता तो यह बेहतरीन विकल्प साबित सकती है। अगर आपको फोन लेने की जल्दी नहीं है तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।