
ओपो फैंस का आज बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपने दो सस्ते स्मार्टफोन का रेट बढ़ा दिया है। लॉन्च प्राइस की तुलना में OPPO K14x 5G फोन का रेट जहां 4,000 रुपये तक बढ़ चुका है। वहीं OPPO K14 5G पर 6,000 रुपये तक का प्राइस हाइक हो गया है। दोनों 5जी ओपो मोबाइल नई कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं जिन्हें खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।
ओपो के14एक्स प्राइस
| OPPO K14x | लॉन्च प्राइस | प्राइस हाइक | सेलिंग प्राइस |
| 4GB RAM + 64GB Storage | ₹12,999 | ₹4,000 | ₹16,999 |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹14,999 | ₹4,000 | ₹18,999 |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹16,999 | ₹4,000 | ₹20,999 |
ओपो के14एक्स सस्ता 5जी फोन बनकर पिछले महीने जून में ही लॉन्च हुआ था जिसका स्टार्टिंग प्राइस 12,999 रुपये था। लेकिन अब कंपनी ने इस मोबाइल के सभी वेरिएंट का दाम 4,000 रुपये बढ़ा दिया है। अब फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये हो चुकी है। वहीं 4जीबी+128जीबी का रेट 18,999 रुपये पहुंच चुका है। इस सस्ते 5जी फोन के टॉप वेरिएंट को पाने के लिए ग्राहकों को 20,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। गौरतलब है कि यह फोन पर हुआ पहला प्राइस हाइक नहीं हैं। OPPO K14x 5G का रेट पहले भी बढ़ाया जा चुका है।

ओपो के14 प्राइस
ओपो के14 5जी इंडिया में मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसे तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया था। यह ओपो मोबाइल 17,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ था जिसका रेट अब 21,999 रुपये हो चुका है। वहीं फोन के 6जीबी+256जीबी वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और इसका प्राइस बढ़कर 24,999 रुपये हो चुका है। इस 5जी फोन का टॉप वेरिएंट 21,999 रुपये की कीमत पर लाया गया था लेकिन अब 6,000 रुपये के प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत 27,999 रुपये हो चुकी है। बताते चलें कि पहले भी यह फोन महंगा हो चुका है और अब नए प्राइस हाइक के बाद इसका रेट इतना ज्यादा हुआ है।
| OPPO K14 | लॉन्च प्राइस | प्राइस हाइक | सेलिंग प्राइस |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹17,999 | ₹4,000 | ₹21,999 |
| 6GB RAM + 256GB Storage | ₹19,999 | ₹5,000 | ₹24,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹21,999 | ₹6,000 | ₹27,999 |
OPPO K14x 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओपो के14एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Trinity Engine भी लगा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसके साथ Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

यह 5जी ओपो फोन रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM तक की ताकत (6जीबी+6जीबी) दे सकती है। OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह 5जी ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।
फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को Dual-View Video मोड मिलता है जो व्लॉगिंग में काम आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG सपोर्ट भी मिलता है।
OPPO K14 5G स्पेसिफिकेशन्स
OPPO K14 5G फोन भी एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने रखने के लिए इसमें 3900mm SuperCool VC System लगाया गया है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह ओपो 5जी फोन भी रिवर्स चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
OPPO K14 5G फोन में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स दिए गए हैं जिससे गीले हाथों से दस्ताने पहनकर भी डिस्प्ले पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के14 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया ओपो का 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।










