OPPO 5G फोन Reno 16F सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट! लॉन्च से पहले ही सामने आई ये डिटेल्स

Join Us icon

ओपो रेनो16 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार हो रही है। इसे बेहद चाइना में पेश किया जा सकता है जो बाद में इंडिया सहित अन्य ग्लोबल मार्केट्स में एंट्री लेगी। बीते दिनों ही खबर सामने आई थी कि इस सीरीज में पहले OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro लॉन्च होंगे और बाद में कंपनी OPPO Reno 16C और Reno 16 Pro Mini लेकर आएगी। वहीं आज सीरीज के एक और नए मॉडल OPPO Reno 16F की जानकारी भी सामने आ गई है।

ओपो रेनो 16एफ 5जी फोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर लिस्ट हो गया है। BIS पर यह अपकमिंग ओपो मोबाइल CPH2859 मॉडल के साथ सर्टिफाइड किया गया है। वहीं दूसरी ओर यूएई की सर्टिफिकेशन साइट TDRA पर भी इसी मॉडल नंबर वाले मोबाइल को लि​स्ट किया गया है और यहां स्मार्टफोन का नाम OPPO Reno 16F 5G भी सामने आ गया है। दोनों लिस्टिंग में साफ हो गया है कि ओपो रेनो 16एफ पर काम शुरू हो चुका है और यह 5जी फोन भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा।

इन दोनों लिस्टिंग के अलावा यह ओपो स्मार्टफोन NBTC, TÜV और NBD जैसी सर्टिफिकेशन्स साइट के डाटाबेस में भी स्पॉट हुआ है। इन लिस्टिंग में सामने आया है कि रेनो 16 एफ 5जी फोन 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। वहीं इस अपकमिंग 5जी फोन में 12GB RAM + 512GB Storage दिए जाने की जानकारी भी मिलती है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट को 8जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno 16F 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन, रेनो 15एफ पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर लाया गया था। इस फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16.0 पर लाया गया था और ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 710 जीपीयू लगाया गया था। उम्मीद कर सकते हैं कि रेनो 16एफ में स्नेपड्रैगन 7 सीरीज का कोई चिपसेट दिया जा सकता है।

Reno 15F

ओपो रेनो 15एफ 5जी फोन में 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1400निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह ओपो मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है और स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Reno 16F ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 112° एफओवी वाले 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेनो 15एफ सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 7000mAh बैटरी लगी है।

Reno 15F

इंडियन मार्केट में बिक रहे ओपो रेनो 15 सीरीज के स्मार्टफोंस की बात करें तो OPPO Reno15 5G फोन का प्राइस 47,999 रुपये से शुरू होता है। वहीं Reno 15 Pro का स्टार्टिंग प्राइस 67,999 रुपये है। सीरीज का सबसे सस्ता मोबाइल OPPO Reno 15c है जिसे 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह भारतीय बाजार में OPPO Reno15 Pro Mini 5G की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। सभी स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स 91मोबाइल्स पर पढ़ी जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here