23 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा ओपो का नया 50MP Camera वाला सस्ता मोबाइल फोन OPPO K10

Join Us icon

OPPO भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाली 23 मार्च को देश में नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है जो OPPO K10 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इस ओपो मोबाइल की सबसे बड़ी खासियत यही होगी कि यह ‘K Series’ के तहत भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अभी तक OPPO A Series, F Series, Reno Series और Find X Series के फोन ही इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है लेकिन ओपो के10 के साथ नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत भी भारतीय बाजार में हो जाएगी।

OPPO K10 India Launch

ओपो के10 स्मार्टफोन आने वाली 23 मार्च को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है जहां ओपो के10 लॉन्च को टीज़ करने के साथ ही इस फोन की फोटो को भी शेयर कर दिया गया है। फोटोज़ में फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा भी हो गया है। 23 मार्च को लॉन्च होने के बाद OPPO K10 की सेल 29 मार्च को शुरू होगी। कल यानी 16 मार्च से लेकर 23 मार्च तक इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा।

OPPO K10 का डिजाईन

फोटोज़ के जरिये पता चला है कि ओपो के10 स्मार्टफोन को पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया जाएगा। डिसप्ले के उपरी ओर लेफ्ट साईड पर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर साईड पैनल पर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही लिखा गया है कि यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here