OPPO A5i और A5i Pro हुए लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ हुई ग्लोबल एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/oppo-a5i-.jpg
Highlights

ओपो ने ग्लोबल मार्केट में दो नए फोन उतारे हैं। कंपनी की ओर से OPPO A5i और OPPO A5i Pro को लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही लो बजट मोबाइल फोन हैं जो 4जी प्रोसेसर Snapdragon 6s Gen 1 पर काम करते हैं। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में ये स्मार्टफोन तकरीबन एक समान हैं जिनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A5i और A5i Pro की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

ओपो ए5आई और ए5 आई प्रो दोनों स्मार्टफोन 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किए गए हैं। यह IPS LCD स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। धूप में स्क्रीन देखने में समस्या ना हो, इसके लिए दोनों फोन में anti-glare कोटिंग की गई है।

परफॉर्मेंस

OPPO A5i और A5i Pro एंड्रॉयड आधारित ColorOS 14.0 पर आए हैं। प्रोसेसिंग के लिए इस नए ओपो 5जी स्मार्टफोंस में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 6एस 4जी जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस 11नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मोबाइल चिपसेट में Cortex-A73 और Cortex-A53 कोर शामिल हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए ये स्मार्टफोन Adreno 610 GPU सपोर्ट करते हैं।

मेमोरी

ओपो ए5आई और ए5आई प्रो में दी गई रैम और स्टोरेज इन्हें प्रोसेसिंग के मामले में एक दूसरे से अलग करती है। A5i को 4जीबी और 6जीबी रैम पर पेश किया गया है जो 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं A5i Pro में 8जीबी रैम दी गई है जिसके साथ 128जीबी स्टोरेज आती है। ए5आई जहां eMMC 5.1 तकनीक वाला है वहीं ए5आई प्रो UFS 2.1 storage सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए5आई के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है। वहीं ए5आई प्रो एफ/1.85 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों ओपो मोबाइल्स में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए OPPO A5i में जहां तगड़ी 5,100एमएएच बैटरी दी गई है वहीं OPPO A5i Pro और भी शक्तिशाली 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इन बड़ी बै​टरियों को तेजी से चार्ज करने के लिए दोनों स्मार्टफोंस को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

OPPO A5i और A5i Pro के फीचर्स

OPPO A5i और A5i Pro का प्राइस

ओपो ए5आई प्रो को फिलिपिंस में PHP 9,000 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 14,000 रुपये के करीब है। वहीं ब्रांड की ओर से ​अभी ओपो ए5आई की कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। कंपनी वेबसाइट के अनुसार ए5आई जहां Starry Purple और Nebula Red कलर में बिकेगा, वहीं प्रो मॉडल Midnight Purple कलर में उपलब्ध होगा। ये दोनों 5जी ओपो मोबाइल इंडियन मार्केट में आएंगे या नहीं, अभी इस पर कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।