OPPO A5i जल्द हो सकता है लॉन्च, टीडीआरए और टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/OPPO-A5i-spotted-on-TDRA-and-TUV-Rheinland-certification.jpg

ओप्पो अपनी ए-सीरीज में एक नए और किफायती मोबाइल को जोड़ने की तैयारी कर रहा है इसे ग्लोबल बाजार में OPPO A5i नाम से लाया जा सकता है। फोन के पेश होने की खबर इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि यह टीडीआरए और टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जसमें इसके प्रमुख बैटरी व चार्जिंग स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग और अन्य डिटेल्स बताते हैं।

OPPO A5i की TDRA और TUV रीनलैंड लिस्टिंग

इन दोनों सर्टिफिकेशन पर आने से लगता है कि मोबाइल की लॉन्चिंग जल्द ही की जा सकती है। वहीं, फरवरी के महीने में कंपनी ने अपने OPPO A5 Pro स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया था जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

OPPO A5 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: OPPO A5 Pro ग्लोबल मॉडल में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग क्षमता देता है।

रैम और स्टोरेज: OPPO A5 Pro में 8GB रैम दी गई है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस तेज और स्मूथ रहती है। साथ ही, इसमें 256GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

रियर कैमरा: इस स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा है, जो शानदार फोटोग्राफी अनुभव देता है। यह कैमरा हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम है और विभिन्न शूटिंग मोड्स के साथ आता है।

सेल्फी कैमरा: OPPO A5 Pro में 8MP का फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर क्वालिटी प्रदान करता है।

बैटरी: इस डिवाइस में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक पावर बैकअप प्रदान करती है। OPPO A5 Pro 45W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है।