4जीबी रैम और वाटर ड्रॉप नॉच के साथ आया ओपो ए5एस स्मार्टफोन, साथ में हैं गजब के फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओपो ने हाल ही में अपने नए सब-ब्रांड रेनो की घोषणा की थी। कंपनी के वॉयस प्रेसिडेंट शेन यिरेन ने इस बात की घोषणा वेइबो पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से की है। वहीं, अब ओपो के नए हैंडसेट ओपो ए5एस को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके ओपो ए5 का अपग्रेडेड वेरिएंट है।
डिजाइन
फोन का डिज़ाइन मौज़ूदा हैंडसेट ओपो ए5 से थोड़ा अलग होगा। नया हैंडसेट वाटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। इससे यूजर को स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ज्यादा मिलता है। इसके अलावा फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि सिक्योरिटी के लिए मौजूद है। इसे भी पढ़ें: ओपो ए5एस और ए1के की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, दोनों फोन जल्द देंगे बाजार में दस्तक
स्पेसिफिकेशन्स
ओपो ए5एस की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया हया है। इसके साथ ही फोन में 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। कपंनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड ओएस के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी35 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ओपो ए5एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गया है तथा सेल्फी के लिए ओपो ए5एस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही पावर बैकअप के लिए ओपो ए5एस में 4,230एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो की ओर से हालांकि अभी तक ए5एस की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी ए1 के बाद इसी सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन ए1के लाने की तैयारी कर रही है। इस लीक में जहां ओपो ए1के की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था।
कुछ समय पहले सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओपो ए1के को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6-इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। लीक में बताया गया है कि इस फोन को डायमेंशन जहां 154.4 x 77.4 x 8.4एमएम होगा वहीं फोन का वजन 165ग्राम होगा। कपंनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।