IP69 रेटिंग के साथ इसी महीने आ रहा Oppo A6 5G, जानें चाइना लॉन्च डेट

Join Us icon

Oppo ने आधिकारिक तौर पर अपने नए A-सीरीज स्मार्टफोन Oppo A6 5G की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन 30 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा। इसके पोस्टर में फोन के डिजाइन के साथ कलर ऑप्शंस और खास फीचर्स भी पता चले हैं। बता दें कि यह नया डिवाइस पहले ही लॉन्च हुए Oppo A6 Pro 5G और Oppo A6i 5G के बाद आ रहा है। आइए, फोन की अब तक सामने आई डिटेल्स जानते हैं।

आप नीचे दिए गए नए पोस्टर में देख सकते हैं कि Oppo A6 5G तीन कलर ऑप्शन ब्लू, पिंक (फ्लोरल स्वर्ल पैटर्न के साथ) और ग्रे में देखा गया है। वहीं, इससे पहले सामने आए TENAA सर्टिफिकेशन में सिर्फ ब्लू कलर सामने आया था। कंपनी का दावा है कि यह फोन 6 साल तक बैटरी लाइफ देने में सक्षम हो सकता है। इसमें IP69 वॉटरप्रूफ प्रोटेक्शन और सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड स्ट्रक्चर बॉडी दी जाएगी। फोन के लिए आई टैगलाइन से साफ है कि डिवाइस मजबूत और पावरफुल होगा।

TENAA और 3C सर्टिफिकेशन से फोन की प्रमुख खूबियां पहले से सामने आई गई हैं। इसके मुताबिक Oppo A6 5G में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1080 × 2372 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन 2.4GHz बेस फ्रीक्वेंसी वाले प्रोसेसर (संभावित तौर पर MediaTek Dimensity 6300) से लैस रखा जा सकता है। ग्राहकों को फोन के लिए 8GB व 12GB RAM और 128GB, 256GB, या 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक सपोर्ट भी मिल सकता है।

Oppo A6 5G के कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी लेंस मिलने की उम्मीद है। जबकि फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह 6830mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन फीचर हो सकता है।कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 2G से लेकर 5G, डुअल SIM डुअल स्टैंडबाय, ब्लूटूथ और USB जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें ग्रेविटी, डिस्टेंस और लाइट सेंसर भी हो सकते हैं। फोन का वजन 185 ग्राम और मोटाई सिर्फ 8mm सामने आई थी।

Oppo A6 5G के फीचर्स से लगता है कि यह कम दाम में आ सकता है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy M16 5Grealme Narzo 70x 5G और Redmi Note 14 SE जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। खासतौर पर इसकी बैटरी, 80W चार्जिंग और IP69 प्रोटेक्शन इसे ड्यूरेबल कैटेगरी में अच्छा विकल्प बना सकता है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बढ़िया हो सकता है जो बड़ी बैटरी, दमदार डिजाइन और प्रीमियम डिस्प्ले कम कीमत में चाहते हैं।

यदि आप चीन में हैं और आने वाले कुछ दिनों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो Oppo A6 5G के लिए रुका जा सकता है। बाकि अगर आपको जल्दी है तो अन्य ऑप्शंस में देख सकते हैं। हम आगामी फोन के लॉन्च के दिन आपको फुल डिटेल्स प्रदान करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।(सोर्स)

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here