
ओप्पो से जुड़ी खबर पिछले सप्ताह ही सामने आई थी कि कंपनी नया OPPO A6 Pro 5G फोन लेकर आ रही है जिसे बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। वहीं अब इसी सीरीज का एक नया ओपो मोेबाइल चीनी टेलीक्यूनिकेशन एजेंसी टेना पर भी लिस्ट हो गया है जिसका नाम OPPO A6 5G बताया जा रहा है। TENAA पर ओपो ए6 5जी फोन की फोटो सहित इसके कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO A6 5G टेना लिस्टिंग की जानकारी हमें टेक आउटलुक वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह अपकमिंग ओपो 5जी फोन टेना पर PLS120 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसे 02-D124-252530 सर्टिफिकेशन नंबर से पास कर दिया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार ओपो ए6 5जी फोन में 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा।
फोन मे दिए जाने की चिपसेट का नाम इस सर्टिफिकेशन में सामने नहीं आया है। टेना पर इस ओपो मोबाइल को 8GB और 12GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है और इस स्मार्टफोन में 128GB, 256GB व 512GB स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। इस फोन में 2TB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकेगा। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का डायमेंशन 158.2 × 75.02 × 8mm और वजन 185 ग्राम होगा।
ओपो ए6 बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। टेना के अनुसार इस फोन में 6,830mAh battery दी जाएगी। इस मोबाइल को 1080 × 2372 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगी। सर्टिफिकेशन के मुताबिक फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।
ओपो ए6 5जी लॉन्च डेट सामने आने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि कंपनी चीन के बाद इसे भारतीय बाजार में भी उतार सकती है। सामने आई स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर अनुमान है कि यह ओपो मोबाइल 15 हजार से 18 हजार रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस रेंज में OPPO A6 5G फोन की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद realme P4, Moto G86 Power और Vivo T4R जैसे स्मार्टफोंस से होगी।
रियलमी पी4 में 80W चार्जिंग और 7,000mAh बैटरी के साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। वहीं मोटोरोला स्मार्टफोन 6,720mAh बैटरी के साथ Dimensity 7400 प्रोसेसर और 4500nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन सपोर्ट करता है। इसी तरह वीवो टी4आर 5जी फोन की खूबी 6.77-इंच की Curved AMOLED स्क्रीन और इसमें मौजूद 12GB RAM है।













