OPPO A6s 5G भारत में इसी महीने हो सकता है लॉन्च, 6500mAh बैटरी, कलर्स और फीचर्स की डिटेल्स लीक

OPPO जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OPPO A6s 5G लॉन्च कर सकता है। टिप्स्टर Sanju Choudhary के अनुसार, यह फोन देश में 20 मार्च के आसपास या उससे पहले लॉन्च हो सकता है। इसे एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। आइए, आगे लीक में सामने आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
भारत में आने वाला OPPO A6s 5G 6.75-इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। जिससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल अनुभव मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जो एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोंस में आज कल आम हो गया है। यह चिप रोज के कामों के साथ हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।
बैटरी OPPO A6s 5G फोन की बड़ी खासियत में से एक हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मॉडल में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि ग्लोबल मॉडल की 7000mAh बैटरी के मुकाबले यह बैटरी थोड़ी छोटी होगी, लेकिन बजट सेगमेंट के हिसाब से यह बड़ी मानी जा सकती है। जिससे लंबा बैकअप मिल सकता है।
कैमरा की बात करें तो OPPO A6s 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। फोन को Aurora Gold और Plum Purple जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, जिससे बजट सेगमेंट में आकर्षक लुक मिल सकता है।
डिजाइन के मामले में भारतीय वर्जन ग्लोबल मॉडल से थोड़ा अलग दिख सकता है। लीक के अनुसार इसमें दो बड़े सर्कुलर कैमरा रिंग्स के साथ सिंपल डुअल-कैमरा लेआउट दिया जा सकता है। जो बैक पैनल पर लगाए गए होंगे और उनके साथ LED फ्लैश भी मौजूद रहेगा। वहीं, ग्लोबल वर्जन में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें कैमरा और फ्लैश आयताकार ब्लॉक के अंदर रखे गए हैं।
बता दें कि OPPO A6s 5G को जनवरी 2026 में ग्लोबली पेश किया गया था, जहां इसमें 7,000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए थे। भारतीय वर्जन को थोड़ा अलग स्पेसिफिकेशन के साथ लाया जा सकता हैं। उम्मीद है कीमत ग्लोबल से कम हो सकती है।
लॉन्च के बाद यह फोन उन यूजर्स को लुभा सकता है जो कंटेंट स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और लंबे बैटरी बैकअप वाले फोन की तलाश कर रहे हैं। हालांकि इस सेगमेंट में कई अन्य डिवाइस भी उपलब्ध हैं, इसलिए देखना होगा कि यह ग्राहकों को कितना पसंद आता है। यदि विकल्प की बात करें तो Tecno Spark Go 5G, Lava Play Ultra और Infinix Note 50X भी अच्छे ऑप्शन हैं। यदि आप ओप्पो ब्रांड पसंद करते हैं तो आगामी OPPO A6s 5G के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।