7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ Oppo A6s 5G ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट, जानें फीचर्स

OPPO ने पिछले हफ्ते ही में Oppo A6s 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वहीं, अब इसका 5G वैरियंट Oppo A6s 5G ग्लोबली पेश हो गया है। डिजाइन के मामले में यह फोन 4G मॉडल जैसा ही है। इसे Oppo A6 सीरीज में लाया गया है हालांकि अभी कीमत आना बाकि है, लेकिन फीचर्स के अनुसार यह बजट सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट कर सकता है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस देखते हैं।
Oppo A6s 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.75 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ ग्लोबल साइट पर लिस्टेड है। इस स्क्रीन पर HD+ 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1125 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल जाएगी। फोन का साइज 166.61mm × 78.51mm × 8.61mm है और वजन करीब 216 ग्राम है। यह Cappuccino Brown और Ice White कलर ऑप्शन में सेल होगा।
परफॉरमेंस के लिए Oppo A6s 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 15 पर आधारित ColorOS 15.0 पर रन करेगा। स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने, USB OTG सपोर्ट और रैम एक्सपेंशन जैसी सुविधाएं भी हैं।
Oppo A6s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 1080p पर 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है और फ्रंट कैमरा 1080p पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, अंडरवॉटर मोड, डॉक्यूमेंट स्कैनर, स्लो मोशन, टाइम लैप्स और डुअल-व्यू वीडियो जैसे कई कैमरा फीचर्स मिल जाएंगे।
बैटरी Oppo A6s 5G की सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है। क्योंकि इसमें 7000mAh की साइज है, जिसकी रेटेड कैपेसिटी 6830mAh बताई गई है। यह फोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जिससे कंपनी के अनुसार फोन सिर्फ 64 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
OPPO का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 40 दिन का स्टैंडबाय टाइम प्रदान कर सकता है। सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 1 प्रतिशत से 54 प्रतिशत तक पहुंच जाती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo A6s 5G में IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। इसमें स्प्रे वॉटर रिमूवल फीचर भी है, जो माइक्रो-वाइब्रेशन की मदद से स्पीकर और पोर्ट्स से पानी बाहर निकालता है।
Oppo A6s 5G फोन में 3900mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीट कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, अल्ट्रा वॉल्यूम मोड, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C और कुछ रीजन में NFC सपोर्ट भी मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
फिलहाल Oppo ने Oppo A6s 5G की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर हीं की है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड के साथ बजट 5G सेगमेंट में ग्लोबल यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। हम कीमत आते ही इसकी जानकारी अपडेट करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।