Oppo A6t Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग से लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/oppo-a6t-pro-globally-launched-7000mah-battery-IP69-rating.jpg

Oppo ने अपनी A6 सीरीज में एक और फोन जोड़ दिया है। यह नया स्मार्टफोन Oppo A6t Pro नाम से ग्लोबली पेश हुआ है। जिसमें कंपनी ने बैटरी और डिस्प्ले पर खास फोकस किया है। ग्राहकों को इसमें Snapdragon 685 चिपसेट, बड़ा डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी भी है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Oppo A6t Pro में 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520 × 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य यूज में स्मूथ अनुभव मिल जाएगा। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले की ग्लोबल ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जबकि पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रह सकती है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक 4G चिपसेट है। इसमें चार Cortex-A73 कोर 2.8GHz पर और चार Cortex-A53 कोर 1.9GHz पर क्लॉक्ड हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है। Oppo A6t Pro में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3900mm² का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6t Pro में फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर लगा है। यह कैमरा सेटअप फोटोग्राफी का अच्छा अनुभव दे सकता है।

फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 7000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन करीब 215 ग्राम बताया गया है और इसकी मोटाई लगभग 8.61mm है। Oppo का कहना है कि A6t Pro को 5 साल की सिस्टम फ्लुएंसी रेटिंग मिली है, यानी लंबे समय तक स्मूथ परफॉरमेंस का अनुभव मिल सकता है। इसके अलावा फोन IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जो इस सेगमेंट में बड़ी बात है।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Oppo A6t Pro को Crystal White और Crystal Violet रंगों में पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन किफायती प्राइस रेंज में जल्द ही सेल हो सकता है।

कुल मिलाकर Oppo A6t Pro उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और ओप्पो ब्रांड पसंद करते हैं। हालांकि असल टक्कर प्राइस रेंज सामने आने के बाद ही पता चल पाएगी। हालांकि यदि आप 5जी डिवाइस देख रहे हैं तो यह फोन आपके लिए नहीं है। वहीं, सस्ते में 4जी डिवाइस चाहिए तो इसे ले सकते हैं। हम प्राइस आते ही अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।