8,000mAh बैटरी और 120Hz OLED डिस्प्ले से लैस होगा Oppo A7 Pro, लॉन्च से पहले कंफर्म हुए फीचर्स

Oppo अपने नए स्मार्टफोन Oppo A7 Pro को चीन में लॉन्च करने वाला है। यह 11 सितंबर को चीन में आएगा। कंपनी ने फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, अब आधिकारिक लिस्टिंग के जरिए इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी battery होगी। आइए, आगे इस आगामी बड़ी बैटरी वाले डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo A7 Pro स्पेसिफिकेशंस
Oppo A7 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh battery है। इतनी बड़े साइज के साथ फोन लंबे समय तक उपयोग के लिए बनाया गया है। ब्रांड की वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग में बैटरी की लंबे समय तक चलने की क्षमता पर भी फोकस किया गया है। हालांकि, फोन में कितने वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Oppo A7 Pro फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से शानदार स्क्रीन अनुभव मिलने वाला है। A7 Pro को मजबूत बनाने पर भी कंपनी ने खास ध्यान दिया है। फोन को IP69K rating मिलेगी। जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगी। इसके अलावा फोन में मजबूत बनावट दी गई है, जो गिरने और रोजमर्रा के झटकों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है।
Oppo A7 Pro को चीन में दो स्टोरेज में पेश किया जाएगा। इसके बेस मॉडल में 6GB RAM + 256GB स्टोरेज और दूसरे वैरियंट में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलेगा। यानी दोनों में 256GB की स्टोरेज समान रहेगा। जबकि यूजर्स को 6GB और 8GB RAM के बीच चुनाव करने का विकल्प मिलेगा।
Oppo A7 Pro में कंपनी का नया ColorOS 16 दिया जाएगा। इसके साथ फोन में AI-बेस्ड फ़्रॉड प्रोटेक्शन फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इनमें scam-call warnings, real-time face-swap detection और cross-app scam recognition जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन फीचर्स का से फोन इस्तेमाल करते समय यूजर्स को संभावित ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम से अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।
Oppo A7 Pro को चीन में तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Riding the Waves (White), Every Step Blossoms (Pink) और Desert Brown शामिल हैं। आधिकारिक तस्वीरों में फोन का डिजाइन और ये कलर ऑप्शन सामने आ चुके हैं।
11 सितंबर को होगी पहली सेल
आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A7 Pro की चीन में सेल 11 सितंबर 2026 को शुरू होगी। कंपनी ने अभी फोन की कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 2,000 Yuan यानी करीब 28,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।
कंपनी की ओर से ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यदि आप Oppo A7 Pro को लेना चाहते हैं तो हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।