Oppo A7 Pro Max का पहला टीजर आया सामने, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा चीन में लॉन्च

Join Us icon

Oppo जल्द ही चीन में अपनी नई A7 सीरीज की शुरुआत करने वाला है। कंपनी ने इसमें आने वाले अपकमिंग Oppo A7 Pro Max का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। जिसमें पहली बार फोन का रियर डिजाइन देखने को मिला है। बता दें कि इससे पहले यह स्मार्टफोन Geekbench पर भी लिस्ट हो चुका है। साथ ही कुछ लीक्स में स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए थे। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo A7 Pro Max टीजर

Oppo द्वारा जारी टीजर के अनुसार A7 Pro Max के बैक पैनल पर उभरा हुआ रेक्टेंगल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा सेंसर बाईं तरफ लगाए गए हैं। जबकि दाईं ओर LED फ्लैश यूनिट दिख रही है। वहीं, फोन के पावर और वॉल्यूम बटन दाईं साइड पर दिए गए हैं। डिजाइन को देखकर लगता है कि कंपनी प्रीमियम और क्लीन लुक देने वाली है।

oppo-a7-pro-max-first-teaser-design-specs

10,000mAh बैटरी

Oppo A7 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी होगी। कंपनी के टीजर में इस बैटरी की पुष्टि हो गई है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.47mm बताई जा रही है। जबकि इसका वजन 226 ग्राम हो सकता है। यह Oppo का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनेगा।

Oppo A7 Pro Max स्पेसिफिकेशंस संभावित

लीक्स के अनुसार Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। स्क्रीन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Oppo A7 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। हाल ही में Geekbench पर भी यही प्रोसेसर देखा गया था। इसके साथ फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

लॉन्च का इंतजार

Oppo ने फिलहाल A7 Pro Max की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है। हालांकि, पहला टीजर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर सकती है। आने वाले दिनों में इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी आधिकारिक जानकारी भी सामने आ सकती है।

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और रोज के कामों के लिए अच्छी परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Oppo A7 Pro Max सही विकल्प बन सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Realme, iQOO, Redmi और Vivo के बड़ी बैटरी वाले फोंस से हो सकता है। हालांकि इसकी बड़ी 10,000mAh बैटरी इसे अलग पहचान दिला सकती है।

यदि आप चीन में हैं और 10,000mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन लेने की इच्छा है तो इसके लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आने वाले दिनों में इससे जुड़े और अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here