48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Oppo A92S 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स टेना पर हुई लीक, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

काफी समय से चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के अपकमिंग मिड-रेंज फोन ओप्पो ए92एस को लेकर जानकारी सामने आ रही है। Oppo के इस अपकमिंग फोन को कंपनी अपनी A सीरीज के अंदर 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश करेगी जो कि कि इस सीरीज का पहला फोन होगा। वहीं, हाल ही के लीक में फोन की कुछ फीचर्स, कीमत और कलर वेरिएंट सामने आए थे। फोन मॉडल नंबर PDKM00 के साथ MIIT और TENAA पर भी लिस्ट हो चुका है। वहीं, अब टेना पर फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई हैं।

कंपनी Oppo A92s को कब लॉन्च करेगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को जल्द पेश कर सकती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले बताया जा रहा है। साथ ही यह फोन 5G नेटवर्क को भी सपॉर्ट करेगा।
oppo-a92s-price
कीमत

हाल में इस फोन का एक नया पोस्टर लीक हुआ था, जिसके अनुसार डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन-ब्लैक, वाइट और पिंक में पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले आई लीक में बताया गया था कि फोन की कीमत को चीन में करीब 2499 युआन (करीब 27 हजार रुपए) लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 12 जीबी रैम और 65वॉट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश और पावरफुल 5G फोन Oppo Ace 2

OPPO A92s की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें OPPO A92s की स्पेसिफिकेशन्स की तो टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.57-इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी+ डिसप्ले होगा, जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशयो 20:9 होगा। वहीं, फोन में 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, गीकबेंच पर सामने आया था कि फोन में फोन में
मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 5जी प्रोसेसर होगा इसके अलावा चीन में फोन 6 GB, 8 GB और 12 GB रैम एडिशन के साथ 128 GB और 256 GB स्टोरेड के साथ आएगा।

कैमरे की बात करें, तो ओप्पो ए92एस फोन क्वाड रियर कैमरा के साथ लिस्ट हुआ है। इसमें 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाएंगे। सेल्फी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया जाएगा जो कि प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होने का दावा है। इसे भी पढ़ें: 4230एमएएच बैटरी और 6.22 इंच डिसप्ले के साथ लिस्ट हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here