19GB RAM सपोर्ट के साथ आया OPPO का यह फोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/OPPO-A97-Launch-1.jpg

प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी OPPO ने अपने नए स्मार्टफोन OPPO A97 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन Dimensity 810 चिपसेट पर काम करता है जो कि एक 5G प्रोसेसर है। मिड रेंज के इस फोन में आपको काफी अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। फोन में 12 जीबी की रैम मैमोरी और 256GB की स्टोरेज दी है। इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन में एक्सटेंडेड रैम फीचर दिया गया है जहां आप वर्चुअल रैम का उपयोग कर कुल 19GB तक के रैम मैमोरी का उपयोग कर पाएंगे। फोन देखने में स्टाइलिश है और कंपनी ने इसे क्वाइट नाईट और डार्क ब्लू सहित दो रंगों में पेश किया है। आगे हमने OPPO A97 के स्पेसिफिकेशन और प्राइस की पूरी जानकारी दी है।

OPPO A97 के स्पेसिफिकेशन

OPPO A97 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 6.6 इंच के Full HD+ डिसप्ले के साथ उपलब्ध है। वहीं फोन में आपको IPS LCD डिसप्ले देखने को मिलेगा। कंपनी ने 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट का उपयोग किया है जो प्राइस के हिसाब से थोड़ा कम कहा जाएगा। इस प्राइस रेंज में 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट वाले फोन उपलब्ध हैं। फोन की स्क्रीन पर आपको वॉटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno 8 और OPPO Reno 8 Pro के लॉन्च से पहले जानें सभी खूबियां, डिटेल में जानें सबकुछ

यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 810 चिपसेट पर काम करता है। 6 nm फैब्रिकेशन पर तैयार इस चिपसेट में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो कि 2.4GHz का मैक्सिमम क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 जीपीयू मिलेगा। कंपनी ने इसे 12GB और 256GB के स्टोरेज वेरियंट में ही पेश किया है। यह फोन सिर्फ एक ही मैमोरी वेरिएंट में आया है।

Oppo A97 में फोटोग्राफी के लिए आपको 48MP का मेन कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर साइज f/1.8 है। वहीं सेकेंडरी कैमरा डेफ्थ सेंसर है जो 2 MP का है और कंपन ने इसे f/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया है। फ्रंट में आपको 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। हालांकि प्राइस के हिसाब से कैमरा सेग्मेंट थोड़ा कमजोर जरूर नजर आता है।

रही बात कनेक्टिविटी की तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें आपको 5जी कनेक्टिविटी के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है। वहीं कंपनी ने 3.5mm हेडफोन जैक और  USB-C पोर्ट भी दिया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो कि 33W Super VOOC चार्जिंग के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro तगड़े गेमिंग फोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

OPPO A97 का प्राइस

ओपो ए97 को कंपनी ने फिलहाल चीन में पेश किया है जहां यह फोन 2099 युआन में उपलब्ध है जो कि भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 23,000 रुपये के बराबर है। ऐसे में यह फोन थोड़ा महंगा कहा जाएगा।

Oppo A97 के कॉम्पेटिटर्स

इस प्राइस रेंज में OPPO A97 को Realme 9 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus जैसे फोन से कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं Oneplus Nord 2 CE Lite, iQoo Z6 Pro और Samsung Galaxy M52 जैसे मॉडल से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।