
कोरोना वायरस के कारण काफी लंबे वक्त के बाद अब स्मार्टफोन्स मार्केट में रौनक लौटने लगी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए इन दिनों कई मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां अपने डिवाइस पर शानदार ऑफर पेश कर रही हैं। इन्हीं में से एक Oppo भी है। ओप्पो की ओर से Reno3 Pro, Reno4 Pro और F17 सीरीज पर खास ऑफर की पेशकश की गई है। अगर आप भी नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट डील हो सकती है। आइए जानते हैं किस फोन पर क्या ऑफर चल रहा है।
777 रुपए की डाउन पेमेंट
ओप्पो ने रेनो सीरीज़ और हाल ही में लॉन्च की गई F17 सीरीज़ डिवाइसों पर ऑफर की घोषणा की गई है। कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए कई तरह के ऑफर पेश किए हैं जैसे ओप्पो रेनो 4 प्रो, रेनो 3 प्रो और हाल ही में लॉन्च किए गए एफ 17 प्रो और एफ 17 पर होम क्रेडिट की ओर से 777 रुपए की डाउन पेमेंट कर फोन खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 5 कैमरे वाला Oppo Reno 4 Pro इंडिया में हुआ लॉन्च, 8GB रैम और जबरदस्त फास्ट चार्जिंग से है लैस

ENCO W11 जीतने का मौका
रेनो 4 प्रो खरीदने वाले ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक के डेबिट / क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर 7 महीने की एक्सडेंट वारंटी के साथ 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। हाल ही में लॉन्च हुए रेनो 4 प्रो गैलेक्टिक ब्लू एडिशन को होम क्रेडिट से केवल 777 रुपए डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। वहीं, ग्राहक लकी ड्रॉ के माध्यम से ओप्पो स्मार्टफोन की हर खरीद के साथ ओप्पो ENCO W11 जीतने का मौका भी पा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno 3 Pro आज से हुआ भारत में सेल के लिए उपलब्ध, जानें क्या है कीमत और ऑफर्स
1111 रुपए का मिलेगा कैशबैक
ओप्पो रेनो 3 प्रो बजाज फिनसर्व के माध्यम से किए गए लेनदेन के लिए 1333 रुपए के ईएमआई ट्रांजेक्शन के साथ 1111 रुपए के कैशबैक पर उपलब्ध मिलेगा। रेनो 3 प्रो वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के साथ भी उपलब्ध होगा जो 7 महीने तक वैध है। ग्राहक रेनो 3 प्रो को 0 रुपए डाउन पेमेंट और 8 आसान ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 6 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश और पावरफुल फोन OPPO F17 Pro
एक्सचेंज बोनस
उपभोक्ताओं को एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाने के लिए ओप्पो अपग्रेड का उपयोग करना होगा। इस ऑफर के साथ ओप्पो रेनो 4 प्रो (सभी वेरिएंट), ओप्पो एफ 17 सीरीज (एफ 17 प्रो, एफ 17) और ओप्पो रेनो 3 प्रो पर सुनिश्चित बायबैक प्राप्त करने का ऑप्शन भी मिलेगा। उपभोक्ता ओप्पो में अपग्रेड कर सकते हैं और 7000 रुपए से अधिक के पुराने फोन पर 7% अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस सहित एक्सचेंज ऑफर जीत सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 70% तक के अश्योर्ड बायबैक भी मिलेगा।
Note: ध्यान रहे कि इन फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स लिमिटेड समय के लिए हैं। कुछ ऑफर्स की लास्ट डेट 30 सितंबर है।




















