
OPPO F23 5G फोन आने वाली 15 मई को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन को कंपनी द्वारा लगातार टीज़ किया जा रहा है तथा ओपो इंडिया वेबसाइट पर इसका प्रोडक्ट पेज भी लाइव किया जा चुका है। वहीं आज फोन के मार्केट में आने से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा भी हो गया है। ओपो एफ23 5जी प्राइस की जानकारी लीक में सामने आई है जिसकी डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो एफ23 5जी प्राइस और सेल डिटेल
लीक में सामने आई डिटेल्स के अनुसार OPPO F23 5G फोन की कीमत 23,999 रुपये होगी। यह फोन 15 मई को भारत में लॉन्च होगा तथा लीक में कहा गया है कि इस ओपो मोबाइल की सेल देश में 18 मई से शुरू हो जाएगी। एफ23 5जी को ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
ओपो एफ23 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी
- 6.72″ FHD+ Display
- 120Hz Refresh Rate
कंपनी द्वारा लाइव किए जा चुके फोन के प्रोडक्ट पेज से पता चला है कि यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6.72 इंच वाली फुलएचडी+ स्क्रीन होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
- 8GB Virtual RAM
- Qualcomm Snapdragon 695
प्रोसेसिंग के लिए ओपो एफ23 5जी में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। OPPO F23 5G 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करेगा। यह तकनीक फोन में मौजूद 8जीबी रैम के साथ मिलकर एफ23 5जी को 16जीबी रैम पावर प्रदान करेगी। यह फोन 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा।
- 64MP Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
ओपो ने अभी एफ23 5जी के कैमरा सेग्मेंट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन लीक्स पर नज़र डालें तो इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस और 2 मेगापिक्सल माइक्रो लेंस मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ23 5जी में 32एमपी फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- 67W SUPERVOOC
- 5,000mAh Battery
कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि यह ओपो मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा।












