
OPPO भारतीय बाजार में अपनी F-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसे लेकर बीते दिन ही लीक शेयर किया गया था। वहीं, एक बार फिर 91mobiles को इंडस्ट्री सूत्रों से पता चला है कि कंपनी अगस्त के आखिर तक OPPO F35 सीरीज को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह OPPO F33 लाइनअप के लॉन्च के करीब पांच महीने बाद आने की उम्मीद है। फिलहाल पूरी सीरीज की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO F35 Pro इस लाइनअप का हिस्सा हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह हाल ही में लॉन्च हुए OPPO A7 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है, लेकिन कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
10,000mAh बैटरी हो सकती है बड़ी खासियत
OPPO F35 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह इस प्राइस सेगमेंट के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई 8.57mm बताई जा रही है। फिलहाल भारत में इतनी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन कम ही देखने को मिलते हैं। इस मामले में यह Realme P4 Power और Realme Narzo Power जैसे फोंस को टक्कर दे सकता है।
OPPO F35 Pro की भारत में संभावित कीमत
लीक के अनुसार, OPPO F35 Pro की कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला Vivo S2, OnePlus Nord 6 और Motorola Edge 70 Pro जैसे प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि बैटरी के लिहाज से यह आगे रह सकता है।
OPPO F35 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPPO F35 Pro में 6.78-इंच का 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोन में UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है और इसका बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO F35 Pro फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP Samsung JN5 ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आ सकता है।
आगामी OPPO F35 Pro फोन में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
पूर्व में आई OPPO F33 सीरीज को 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50MP प्राइमरी कैमरा जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, नया OPPO F35 Pro बड़ी 10,000mAh बैटरी, नया Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 1.5K डिस्प्ले के साथ अपग्रेडेड अनुभव दे सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी वाला लेटेस्ट फोन लेना चाहते हैं तो OPPO F35 Pro के लिए वेट किया जा सकता है। आने वाले दिनों में इसकी और जानकारी सामने आ सकती है। हम आपको इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









