OPPO Find N5 स्मार्टफोन इन सर्टीफिकेशंस साइट पर आया नजर, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग

Join Us icon
Highlights

  • ओप्पो फाइंड एन5 के 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • SIRIM लिस्टिंग से फोन के नाम की पुष्टि होती है।

आगामी OPPO Find N5 2025 की पहली छमाही में डेब्यू कर सकता है। यह अक्टूबर 2023 में चीन में लॉन्च हुए Find N3 का सक्सेसर होगा। ग्लोबल बाजारों में यह फोल्डेबल फोन OnePlus Open 2 के नाम से रिलीज किया जाएगा। इस अगली पीढ़ी के डिवाइस को लेकर काफी समय से अफवाहें चल रही हैं। वहीं, लेटेस्ट अपडेट में Find N5 को दो सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स और Camera FV-5 डेटाबेस पर देखा गया है। आइए, आगे लिस्टिंग की डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Find N5 लिस्टिंग्स

  • ओप्पो फाइंड एन5 को मलेशिया की SIRIM और इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइटपर लिस्ट किया गया है।
  • डिवाइस का मॉडल नंबर CPH2671 है और इसे मोबाइल फोन कैटेगरी में बताया गया है।
  • गौर करने वाली बात है कि SIRIM डेटाबेस ओप्पो फाइंड एन5 नाम की पुष्टि करता है।
  • कैमरा FV-5 लिस्टिंग की बात करें तो, आने वाले फोल्डेबल फोन में 12.6MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका मतलब है कि 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग के बाद यह 50MP का हो जाएगा।
  • रियर पर प्राइमरी सेंसर में 5.0 मिमी फोकल लेंथ के साथ f/1.9 अपर्चर की सुविधा मिल सकती है।
  • इस बीच, फ्रंट कैमरा 7.1MP पर रेट किया गया है जो पिक्सेल बिनिंग के बाद 28MP रिजॉल्यूशन का संकेत देता है।
  • फ्रंट और रियर दोनों कैमरे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ आएंगे।

हाल ही में, ओप्पो के एक एग्जीक्यूटिव ने पुष्टि की थी कि फाइंड एन5 फोल्डेबल फोन सबसे पहले लॉन्च होगा क्योंकि कंपनी हर साल मार्च से अप्रैल और अक्टूबर या नवंबर में होने वाले दो लॉन्च इवेंट पर स्विच कर रही है। वहीं, पूर्व मॉडल का चीन और वैश्विक लॉन्च एक ही समय में हुआ था। यह देखा जाना बाकी है कि क्या फाइंड एन5 / वनप्लस ओपन 2 के साथ भी ऐसा ही होगा। याद दिला दें कि वनप्लस ओपन ने अक्टूबर 2023 में भारत में 1.4 लाख रुपये की कीमत पर शुरुआत की थी।

लीक और अफवाहों के अनुसार, ओप्पो फाइंड एन5 / वनप्लस ओपन 2 अपने पूर्व मॉडल्स की तुलना में पतले और हल्के हो सकते हैं हैं इनका निर्माण भी अधिक टिकाऊ रखा जा सकता है। आने वाली पेशकश बेहतर IPX8 रेटिंग, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 8 एलीट और 5,700mAh की बैटरी यूनिट वाली हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here