
OPPO Find N5 की लॉन्च डेट इस हफ्ते की शुरुआत में घोषित की गई थी। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोल्डेबल फोन होगा।ओप्पो ने अब तक Find N5 के डिजाइन सहित कई डिटेल्स कंफर्म कर दी हैं। वहीं, लॉन्च से पहले मोबाइल चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।कहा जा रहा है कि यह फोल्डेबल फोन का रेगुलर वर्जन होगा और इसके साथ OPPO एक सैटेलाइट वर्जन भी लॉन्च कर सकता है।
OPPO Find N5 के स्पेसिफिकेशंस (TENAA लिस्टिंग)
TENAA पर PKH110 मॉडल नंबर वाला एक OPPO स्मार्टफोन देखा गया है। इस मॉडल नंबर को OPPO Find N5 से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके सैटेलाइट वर्जन का मॉडल नंबर PKH120 है। TENAA लिस्टिंग से OPPO Find N5 के पूरे स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है।
- डिस्प्ले: ओप्पो फाइंड एन5 में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले (1140 x 2616 पिक्सल) और 8.12 इंच का आउटर डिस्प्ले (2480 x 2248 पिक्सल) होगा। जिसमें दोनों स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट ,मिलेगा।
- प्रोसेसर: फोल्डेबल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का उपयोग करने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। यह 7-कोर वर्जन है जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.1GHz है।
- कैमरा: ओप्पो फाइंड एन5 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इनर और आउटर डिस्प्ले में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: इस आगामी फोल्डेबल फोन में 5,600mAh की बैटरी होने की पुष्टि हुई है।
- डायमेंशन: ब्रांड का दावा है कि यह फोन सबसे पतला फोल्डेबल होगा। TENAA लिस्टिंग के अनुसार फोल्ड होने पर Find N5 का माप 160.87 x 74.42 x 8.95 मिमी हो सकता है। यह पिछले Find N फोल्डेबल से भी हल्का रखा जा सकता है। उम्मीद है कि इसका वजन 229 ग्राम होगा।
- सॉफ्टवेयर: OPPO Find N5 बॉक्स से बाहर Android 15 पर आधारित ColorOS 15 चलेगा।
- रैम और स्टोरेज: यह 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा।
ओप्पो फाइंड एन5 में अलर्ट स्लाइडर और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP6X, IPX8 और IPX9 रेटिंग की सुविधा भी दी गई है। ओप्पो फाइंड एन5 को 3डी प्रिंटेड टाइटेनियम एलॉय हिंज की सुविधा देने वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। यह ग्लास बैक के साथ जेड वाइट और सैटिन ब्लैक रंगों में और लेदर बैक के साथ ट्वाइलाइट पर्पल में उपलब्ध होगा।
ओप्पो फाइंड एन5 को ग्लोबल लेवल पर और भारत में वनप्लस ओपन 2 के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, वनप्लस ने पुष्टि की है कि वह इस साल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगा, इसलिए हम इसे अगले साल आते हुए देख सकते हैं।













