
Oppo ने अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल Oppo Find N6 चीन और चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री का पहला “crease-free” डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है, जिसे “Zero Feel” क्रीज तकनीक के साथ बाजार में लाया गया है। यानी फोन में सेंटर पर जो मुड़ने के लिए लाइन नजर आती है वो एकदम क्लीन अनुभव देगी। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
कीमत की बात करें तो Oppo Find N6 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 9,999 करीब 1,34,100 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB + 256GB वैरियंट मिलेगा। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 10,999 यानी करीब 1,47,500 रुपये और टॉप 16GB + 1TB वैरियंट की कीमत CNY 11,999 यानी तकरीबन 1,61,000 रुपये है। खास बात यह है कि 1TB वैरियंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी है। कलर्स के मामले में यह फोन Deep Black, Golden Orange और Original Titanium कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और 20 मार्च से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
डिजाइन की बात करें तो Oppo Find N6 फोन टाइटेनियम एलॉय डोम हिंज के साथ आता है और फोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 8.93mm है। इसका वजन करीब 225 ग्राम है, जो इसे स्लिम और प्रीमियम फोल्डेबल बनाता है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo Find N6 में 8.12 इंच का फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले और 6.62 इंच का AMOLED कवर स्क्रीन दिया गया है। दोनों डिस्प्ले 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं। जिससे विजुअल एक्सपीरियंस प्रीमियम मिलने वाला है।
परफॉरमेंस के लिए Oppo Find N6 में 3nm आधारित Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।
कैमरा सेगमेंट में भी Oppo Find N6 शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें Hasselblad ट्यूनिंग के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम तक सपोर्ट से लैस है। वहीं, दोनों स्क्रीन पर 20MP के फ्रंट कैमरे लगे हैं।
बैटरी की बात करें तो Oppo Find N6 फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें AI Pen सपोर्ट, डुअल स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यही नहीं दस लाख तक के फोल्ड साइकल के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह पानी और धूल से बचाव के लिए IP56, IP58 और IP59 रेटिंग्स के साथ आता है।
Oppo Find N6 उन ग्राहकों के लिए है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, प्रीमियम डिजाइन और इनोवेटिव फोल्डेबल अनुभव लेना पसंद करते हैं। इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे प्रीमियम फोंस से हो सकता है। यदि आप ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें लगभग बिना क्रीज वाला डिस्प्ले, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी मिले तो Oppo Find N6 बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में है, इसलिए आप ज्यादा कीमत वाला फोन देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। वहीं, अन्य ब्रांड चाहें तो विकल्प भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी ऐसे ही टेक अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।














