
OPPO ने कुछ दिनों पहले ही अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N को लॉन्च किया है। अब 91Mobiles को टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है ओप्पो जल्द ही अपना पहला क्लेमसेल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। ओप्पो का फ्लिप स्मार्टफोन अफोल्डेब प्राइस रेंज में यूजर्स के लिए वैल्यू फॉर मनी एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। हालांकि फोन की कीमत लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।
OPPO Find सीरीज का फ्लिप फोन जल्द होगा लॉन्च
मुकुल शर्मा का कहना है कि OPPO ने अपने पहले फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 2022 के तीसरे क्वार्टर में सितंबर तक पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो का फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 3 से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन का नाम फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी इस स्मार्टफ़ोन को OPPO Find सीरीज़ के अंदर लॉन्च कर सकती है।
ओप्पो नए फ्लिप फोल्डेबल के साथ साथ एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ओप्पो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N का उत्तराधिकारी हो सकता है। यह फोन कब लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। संभव है कि यह स्मार्टफोन अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
ओप्पो के अपकमिंग फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों ओप्पो के इस स्मार्टफोन को लेकर और भी जानकारी सामने आ सकती है। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro+ की लॉन्चिंग से पहले लीक हुई कीमत, जानें भारत में क्या होगा दाम और खूबियां


















