लॉन्च से पहले OPPO Find X10 Pro Max की कैमरा डिटेल्स, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे

OPPO ने हाल ही में पुष्टि की है कि नई Find X10 सीरीज इसी महीने लॉन्च होगी। इसमें Find X10 और Find X10 Pro Max आएंगे। इनमें से OPPO Find X10 Pro Max मॉडल अपने कैमरा सेटअप को लेकर चर्चा में है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि फोन में ट्रिपल 200MP रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं, अब OPPO ने Weibo पर एक नया पोस्ट शेयर करते हुए कैमरा सेंसर से जुड़ी जानकारी दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Find X10 Pro Max कैमरा डिटेल्स
OPPO Find X10 Pro Max में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। जो Samsung के 1/1.3-इंच ISOCELL HPC सेंसर पर आधारित होगा। इस कैमरे में f/1.5 अपर्चर और CIPA 6.5-लेवल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलने की बात कही गई है। फोन के मेन कैमरा को 17EV तक का डायनेमिक रेंज सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो फोन कम रोशनी और हाई-कॉन्ट्रास्ट सीन में बेहतर फोटो कैप्चर कर सकता है।
OPPO Find X10 Pro Max में मेन कैमरा के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा भी 200MP सेंसर होगा। इसमें f/2.2 अपर्चर और 124-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को लैंडस्केप, ग्रुप फोटो और बड़े सीन को कैप्चर करने में मदद मिल सकती है। खास बात यह है कि OPPO अल्ट्रावाइड कैमरे को सामान्य सेकेंडरी कैमरे की तरह रखने के बजाय फ्लैगशिप-लेवल हार्डवेयर दे सकता है।
OPPO Find X10 Pro Max फोन के ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप में तीसरा सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें f/2.1 अपर्चर और CIPA 7.5-लेवल स्टेबलाइजेशन मिल सकता है। इसके अलावा यह कैमरा 10cm टेलीफोटो मैक्रो को भी सपोर्ट कर सकता है। यानी यूजर्स को क्लोज-अप शॉट्स के साथ ऑप्टिकल जूम की क्षमता भी मिल सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Find X10 Pro Max में कैमरा अनुभव शानदार मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आ सकता है। रियर में तीन 200MP कैमरों के अलावा एक 3MP मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी मिलने की उम्मीद है। यह सेंसर कलर एक्यूरेसी को बेहतर करने में मदद कर सकता है।
OPPO Find X10 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस संभावित
अब तक आई जानकारी के अनुसार आगामी OPPO Find X10 Pro Max में 6.78-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। स्क्रीन में 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
OPPO Find X10 Pro Max फोन में MediaTek का अगली पीढ़ी का 2nm Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकता है।
OPPO ने Find X10 और Find X10 Pro Max को इसी महीने लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, जल्द ही लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार है। यदि आप कैमरा फ्लैगशिप फोन देख रहे हैं तो इन दोनों के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।