OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक

OPPO Find X10 सीरीज भारत में 22 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। बीते दिन इनकी बॉक्स प्राइस सामने आई थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले असल संभावित कीमत और ऑफर्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने इन कीमतों की पुष्टि नहीं की है। लीक में दोनों फोन पर मिलने वाले बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और फ्री एक्सेसरीज की जानकारी भी दी गई हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
OPPO Find X10 सीरीज की कीमत हुई लीक
टिप्स्टर के अनुसार, OPPO Find X10 के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,29,999 रुपये हो सकती है। वहीं, OPPO Find X10 Pro Max के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज को 1,59,999 रुपये या 1,89,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Find X10 Pro Max की कीमत को लेकर अभी साफ जनकारी नहीं है। इसलिए इसे आधिकारिक कीमत नहीं माना जा सकता है।
🚨 Exclusive 🚨
OPPO Find X10 launch price in India 🇮🇳 without offer :
✅ 12+256GB : ₹1,29,999 , it’s confirmed‼️
✅ Both the sources said the sameOPPO Find X10 Pro Max launch price in India 🇮🇳 without offer :
✅ 12+512GB : ₹1,59,999 or 1,89,999
🔴 Yes, this is where both the sources don’t agree, they shared slightly different pricing
• OPPO Pad Mini will cost ~ 70K-80K in India 🇮🇳 at launch, without offer
🔴 Both Find X10 and X10 Pro Max prices are MOP and MOP is the price that is announced during launch, generally.
Here are the offer details for OPPO Find X10 Series in India 🇮🇳 :
✅ Free OPPO Powerbank and Enco Air 5 Pro if purchased before 28th October
✅ Upto 15% instant cashback
✅ Upto 8000 INR exchange bonus✅ ₹1000 off on flagship Enco X4 , if purchased before 11th November
✅ Google AI Pro for 3 months
✅ Upto 70% assured buyback
✅ 180 days hardware defect replacement if purchased before 11th November— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) October 15, 2026
तुलना करें तो OPPO Find X9 भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। जबकि Find X9 Pro की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये थी। ऐसे में लीक हुई कीमतें सही साबित होती हैं, तो नई सीरीज पिछले मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा महंगी हो सकती है।
OPPO Find X10 सीरीज ऑफर्स संभावित
कीमत के अलावा टिप्स्टर ने एक प्रमोशनल इमेज भी शेयर की है, जिसमें OPPO Find X10 सीरीज पर मिलने वाले संभावित ऑफर्स की जानकारी दी गई है। 28 अक्टूबर से पहले खरीदने पर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री OPPO पावर बैंक और Enco Air 5 Pro ईयरबड्स मिल सकते हैं। यही नहीं 15 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक और 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा सकता है।
11 नवंबर से पहले डिवाइस खरीदने पर ग्राहकों को OPPO Enco X4 पर 1,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, तीन महीने के लिए Google AI Pro सब्सक्रिप्शन, 70 प्रतिशत तक का एश्योर्ड बायबैक और 180 दिन के अंदर हार्डवेयर खराबी होने पर रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलने की बात कही गई है। हालांकि देखना होगा लॉन्च के समय ये ऑफर्स कितने सहित साबित होते हैं।
अगर लीक हुई कीमतें सही साबित होती हैं, तो OPPO Find X10 सीरीज प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में आएगी। इसकी टक्कर iPhone 18 Pro सीरीज और Google Pixel 11 Pro मॉडल्स जैसे फोन से हो सकती है।
OPPO की Find X10 सीरीज तगड़े कैमरा फीचर्स और नए MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ आने वाली है। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 22 अक्टूबर को दोनों मॉडल्स का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।