23 अक्टूबर को इंडिया में आ सकते हैं OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max! फोन लॉन्च डेट लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/oppo-find-x10-pro-max.jpg

ओपो फाइंड एक्स10 सीरीज 22 सितंबर को लॉन्च हो रही है। इस नई सीरीज को सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा जिसमें OPPO Find X10, OPPO Find X10 E और OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन शामिल होंगे। चाइना के बाद ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार का रूख करेंगे। कंपनी की ओर से हालांकि अभी ओपो फाइंड एक्स10 सीरीज इंडिया लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में भारतीय रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

OPPO Find X10 series इंडिया लॉन्च डेट

ओपो से जुड़ी जानकारी पेश्नेटगीक्ज़ के जरिये सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते दावा किया गया है कि OPPO Find X10 series 23 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगी। लीक के अनुसार इस दिन राजधानी दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके मंच से OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max भारतीय बाजार में अनाउंस होंगे।

फाइंड एक्स10 सीरीज में कंपनी OPPO Find X10 E 5G फोन भी इंडिया में लॉन्च कर सकती है। हालांकि जब तक कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दे दी जाती, तब तक इस तारीख को कंफर्म नहीं कहा जाएगा। बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले 28 अक्टूबर Find X10 series इंडिया लॉन्च डेट भी लीक हुई थी। अब देखना होगा कि कौन सी तारीख सही साबित होती है।

OPPO Find X10 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

ओपो की ओर से खुलासा किया जा चुका है कि फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स सीरीज का सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल होगा जिसे MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.55गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

OPPO Find X10 Pro Max इसमें 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए इस ओपो मोबाइल में 200MP HPC OIS मेन सेंसर + 200MP 3X OIS periscope सेंसर + 200MP Ultra-Wide एंगल लेंस दिया जाएगा वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP Selfie कैमरा देखने को मिलेगा।

पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह अपकमिंग ओपो मोबाइल 50W wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। Find X10 Pro Max को 6.82-इंच की LTPO OLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है।

OPPO Find X10 स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा सेग्मेंट की बात पहले करें तो ओपो फाइंड एक्स10 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता सीरीज के प्रो मैक्स मॉडल जैसी ही बताई गई है। यह ओपो मोबाइल 6.59-इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।