OPPO Find X10 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Pro Max के कलर ऑप्शन भी आए सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/oppo-find-x10-series-global-launch-date-200mp-camera-8000mah-battery-.jpg

OPPO Find X10 Series की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर शेयर किया है कि OPPO Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max स्मार्टफोन भारत में 22 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होंगे। इससे एक दिन पहले यानी 21 अक्टूबर को इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। ब्रांड ने लाइनअप के Find X10 Pro Max के दो कलर ऑप्शन से भी पर्दा उठा दिया है। वहीं, OPPO Pad Mini Matte Display Edition और OPPO Enco X4 TWS ईयरबड्स को भी भारतीय बाजार में लाने जानकारी दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Find X10 Series की इंडिया लॉन्च डेट

OPPO India ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए Find X10 Series की इंडिया लॉन्च डेट शेयर की है। जिसका स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस सीरीज को भारत में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max मॉडल शामिल होंगे।

बता दें कि इस सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर 2026 को स्पेन के Mallorca में पहले ही कंफर्म हो गया है। यह इवेंट भारतीय समय के मुताबिक रात 7:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। ग्लोबल लॉन्च के अगले दिन ही दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री लेंगे।

OPPO Find X10 Pro Max के कलर ऑप्शन

कंपनी ने OPPO Find X10 Pro Max के दो कलर ऑप्शन भी कंफर्म कर दिए हैं। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Luna White और Titanium Grey कलर में पेश किया जाएगा। OPPO ने भारत के लिए OPPO Pad Mini Matte Display Edition और OPPO Enco X4 TWS ईयरबड्स को भी टीज किया है। ऐसे में उम्मीद है कि इन दोनों डिवाइस को Find X10 Series के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।

OPPO Find X10 के स्पेसिफिकेशंस 

OPPO Find X10 में 6.59-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 3nm MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया गया है। जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो OPPO Find X10 में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। पेरिस्कोप कैमरा 2.8x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO Find X10 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस 

सीरीज के टॉप मॉडल Find X10 Pro Max में 6.78-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए फोन में 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है।

Oppo Find X10 Pro Max में भी 8,000mAh की बैटरी मिलती है। जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को IP66, IP68 और IP69 की ट्रिपल रेटिंग मिली है। जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में Hasselblad-ट्यून ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP वाइड, 200MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। इस तरह Pro Max मॉडल का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खूबी है।

22 अक्टूबर को होने वाले इंडिया लॉन्च से पहले कंपनी इन डिवाइस के बारे में और जानकारी शेयर कर सकती है। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।